'मोदी है तो मुमकिन है’ गाने पर राजकुमार राव का इशारा, बोले- ‘आप उस दबाव को कभी नहीं समझ सकते’

राजकुमार राव के एक डिलीट किए गए कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर अटकलें तेज हो गई हैं कि क्या उन्हें ‘मोदी है तो मुमकिन है’ गाने में शामिल होने को लेकर दबाव का सामना करना पड़ा था?

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव के एक डिलीटेड कमेंट के बाद उनके गाना ‘मोदी है’ में शामिल होने को लेकर फिर से चर्चा शुरू हो गई है. राव ने हिंट दिया है कि उन पर अन्य कलाकारों के साथ 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने का हिस्सा बनने के लिए दबाव था. आखिर क्या था वह कमेंट और राव का जवाब? आइए समझते हैं पूरी बात.

Rajkummar Rao's Instagram Viral Comment : राजकुमार राव का डिलीटेड कमेंट वायरल

स्त्री एक्टर राजकुमार राव का डिलीटेड कमेंट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इसमें उन्होंने कहा कि वह कभी अपनी आत्मा से समझौता नहीं कर सकते. उन्होंने यह भी लिखा कि किसी एक गाने से यह तय नहीं होता कि वह कौन हैं, किन चीजों का समर्थन करते हैं या जीवन में उनकी क्या सोच और विचारधारा है. राव ने कहा कि बाहर से लोग उस दबाव को नहीं समझ सकते, जिसका वह सामना कर रहे थे.

उन्होंने आगे लिखा कि वह सही चीजों और उन विचारों का समर्थन करते हैं, जो लोगों को इंसान के तौर पर एक-दूसरे से जोड़ते हैं. उनके मुताबिक, जब उनका जमीर साफ है और वह पूरी ईमानदारी से अपना काम कर रहे हैं, तो बाकी चीजें उनके लिए ज्यादा मायने नहीं रखतीं.  उन्होंने उस पोस्ट में यह भी कहा कि जो लोग उन्हें निजी तौर पर जानते हैं, वे उनकी असली सोच और व्यक्तित्व से परिचित हैं.  


अंत में उन्होंने कहा कि, उम्मीद जताई कि वह भविष्य में फिर से उस व्यक्ति का सम्मान हासिल कर सकेंगे, जो उनसे नाराज है. उन्होंने उसके लिए जीवन में सफलता और खुशी की कामना करते हुए पोस्ट को एन्ड किया.

What was the Comment: क्या था इंस्टाग्राम यूजर का कमेंट?

राजकुमार राव पोस्ट के कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने कमेंट किया कि  "भाई, मैं तुम्हारी बहुत इज्जत करता था... लेकिन एक प्रोपेगैंडा गाने की वजह से तुमने वह इज्जत खो दी. मैं तुम्हारी कोई भी फिल्म नहीं छोड़ता, कभी सोचा भी नहीं था कि तुम इतनी आसानी से बिक जाओगे; तुम्हें तो कलाकारों की नई पीढ़ी को आगे बढ़ाना था... पर तुमने तो कुछ और ही किया”

इस पर राजकुमार राव ने रिप्लाई करते हुए लिखा था, जो की उन्होंने थोड़े देर बाद डिलीट कर दिया था, “आप उस दबाव को कभी नहीं समझ सकते." 

इस लाइन के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने अंदाजा लगाया कि शायद वह 'मोदी है तो मुमकिन हैं' गाने में शामिल होने को लेकर किसी तरह के दबाव की बात कर रहे हैं. हालांकि, राव ने न तो अपने कमेंट में इस बात को साफ किया और न ही यह सीधे तौर पर कहा कि उन्हें गाने में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया था. कमेंट डिलीट करने से पहले भी उन्होंने इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी थी.

Rajkumar Rao Supported CJP Protest: राजकुमार राव ने किया सीजेपी प्रोटेस्ट को सपोर्ट 

राजकुमार राव ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को सपोर्ट करते हुए कहा कि सभी लोग शांति बनाए रखें और बातचीत के जरिए समस्या का समाधान निकालने की अपील की. उन्होंने कहा कि देश का विकास एक निष्पक्ष और भरोसेमंद शिक्षा व्यवस्था पर निर्भर करता है.

उन्होंने छात्रों और अधिकारियों दोनों से अपील की कि वे आपसी टकराव से बचें और एक-दूसरे की बात समझने के लिए संवेदनशीलता और बातचीत का रास्ता अपनाएं.

राव ने कहा आगे कहा  कि अगर युवाओं को लगता है कि उनकी आवाज नहीं सुनी जा रही है, तो समाज को उनकी चिंताओं पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने जोर दिया कि हर व्यक्ति की बात को सम्मान और निष्पक्षता के साथ सुना जाना चाहिए. साथ ही, उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की हिंसा स्थिति को और खराब करती है और समाधान तक पहुंचने में बाधा बनती है। ऐसे समय में शांति, संवाद और समझदारी से काम लेना सबसे जरूरी है.

Modi Hai To Mumkin Hai Song: क्या है मोदी है तो मुमकिन है गाने में 

'मोदी है तो मुमकिन है' भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का एक अत्यंत लोकप्रिय चुनावी अभियान गीत और नारा है, जिसे मुख्य रूप से 2019 के आम चुनावों के दौरान लॉन्च किया गया था. इस गाने में विक्रांत मैसी, अरशद वारसी, राजकुमार राव और कई जाने माने हस्तियां थे.

चुनावी रैलियों से लेकर डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स तक इस गीत को व्यापक पहचान मिली, जिससे यह न केवल एक कैंपेन सॉन्ग बना, बल्कि भारतीय राजनीति का एक चर्चित स्लोगन भी बन गया.


 यह भी पढ़े: सौरव गांगुली बन छाए Rajkummar Rao, ‘दादा’ के सेट से लीक हुआ फर्स्ट लुक


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Asha Kumari

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >