Navjot Kaur Sidhu: गौमूत्र से स्नान और उसका सेवन करती हैं नवजोत कौर सिद्धू, कैंसर को लेकर कैमरे पर किया बड़ा खुलासा

Navjot Kaur Sidhu: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने यह दावा किया कि नवजोत कौर सिद्धू आज भी गौमूत्र का सेवन करती हैं और उससे स्नान करती हैं. साथ ही उनका फोर्थ स्टेज कैंसर में भी गौमूत्र का अहम रोल रहा. जानिए, क्या है पूरा मामला?

Navjot Kaur Sidhu: नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी और पूर्व सांसद नवजोत कौर सिद्धू इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में हैं. कुछ दिन पहले उनका प्रेमानंद महाराज के पास पहुंचने का वीडियो वायरल हुआ था, और अब एक नए बयान ने उन्हें फिर सुर्खियों में ला दिया है. इस बार मामला उनके एक निजी विश्वास और इलाज से जुड़ा है, जिस पर लोग तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

गौमूत्र का सेवन और स्नान

दरअसल, नवजोत कौर ने हाल ही में यह बात सामने आने दी कि वह गौमूत्र का सेवन करती हैं और उससे स्नान भी करती हैं. यह खुलासा खुद उन्होंने नहीं, बल्कि कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज ने किया, जिनसे मिलने वह पहुंची थीं. अनिरुद्धाचार्य ने वीडियो में दावा किया कि नवजोत कौर आज भी आयुर्वेदिक तरीके अपनाती हैं और गौमूत्र को अपनी दिनचर्या का हिस्सा मानती हैं.

चौथे स्टेज के कैंसर में हुआ आराम

वीडियो में अनिरुद्धाचार्य कहते नजर आते हैं कि नवजोत कौर चौथे स्टेज के कैंसर से जूझ रही थीं और डॉक्टरों ने ज्यादा उम्मीद नहीं जताई थी. उनके मुताबिक, आयुर्वेदिक इलाज, डाइट और गौमाता की कृपा से ही वह आज चार साल बाद भी स्वस्थ हैं. उन्होंने यह भी कहा कि खुद डॉक्टर होने के बावजूद नवजोत कौर ने आयुर्वेद पर भरोसा किया और उसी से उन्हें फायदा हुआ.

यह भी पढ़ें: Gaurav Khanna Life: क्या अनुपमा फेम गौरव खन्ना की शादीशुदा जिंदगी में है सबकुछ ठीक? खुद पत्नी ने दिया जवाब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >