Cannes Festival 2024: कौन है उत्तर प्रदेश की नैन्सी त्यागी? कांन्स फिल्म फेस्टिवल के लिए खुद डिजाइन किया 20KG का गाउन

Nancy Tyagi Cannes Festival 2024: आज हम आपको उत्तर प्रदेश की नैन्सी के बारे में बताएंगे जिन्होंने सिर्फ एक महीने में 20 किलो का गाउन डिज़ाइन किया और कांन्स फिल्म फेस्टिवल में जलवे बिखेरा.

Nancy Tyagi Cannes Festival 2024: दुनिया के सबसे चर्चित 77 वीं Cannes Festival 2024 का आगाज हो गया है. कान्स फिल्म फेस्टिवल 14 मई 2024 से 25 मई 2024 तक होने वाला है. इसके लिए हर साल मई के महीने देश-विदेश से कई बड़े सितारे फ्रेंच रिविएरा रिजॉर्ट के रेड कार्पेट पर एक से एक बेहतरीन आउटफिट्स में नजर आते हैं. इन आउटफिट्स को बड़े-बड़े डिजाइनर डिजाइन करते हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे स्टार के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने अपने दम पर कान्स फेस्टिवल के लिए अपनी आउटफिट डिजाइन की. इस स्टार का नाम है नैन्सी त्यागी.

कौन है नैन्सी त्यागी?

नैन्सी त्यागी एक इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर हैं. उत्तर प्रदेश के रहने वाली नैन्सी इस समय सोशल मीडिया पर काफी छाई हुई है. हर जगह बस इन्ही के चर्चे हैं और हो भी क्यों ना? जहां एक ओर सेलिब्रिटीज फिल्म फेस्टिवल के लिए अपने आउटफिट्स दूसरे डिजाइनर से डिजाइन करवाते हैं और सुर्खियां बटोरते हैं. वहीं, दूसरी ओर नैन्सी ने अपने कपड़े खुद डिजाइन करके रेड कार्पेट पर सभी की निगाहें अपनी ओर आकर्षित किए.

दरअसल, नैन्सी एक उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव बरनवा की रहने वाली है. नैन्सी अपनी 12वीं की पढ़ाई पूरी करके दिल्ली चले गई थी, लेकिन कोविड में लॉकडाउन लगने के बाद इन्हें वापस आना पड़ा. गांव वापस आने के बाद नैन्सी ने सिलाई करना सीखा और अपने बनाए गए पकड़ो की वीडियो धीरे-धीरे इंस्टाग्राम पर शेयर करनी शुरू की.

Also Read- Cannes 2024: ऐश्वर्या राय ही नहीं उर्वशी रौतेला भी रेड कार्पेट पर गिरा रही हुस्न की बिजलियां, पिंक गाउन में दिखीं सुपर स्टाइलिश

कैसा है नैन्सी का कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 आउटफिट?

नैन्सी त्यागी ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में पिंक कलर का गाउन डिजाइन किया है. जिसका वजन पूरा 20 किलो है. नैन्सी ने इस ड्रेस को लगभग 1 महीने में डिजाइन किया है. इस पिंक गाउन में वह किसी बार्बी डॉल से कम नहीं लग रही हैं.

नैन्सी के लिए कान्स रेड कार्पेट तक का सफर तय करना किसी सपने के सच होने से कम नहीं है. इसकी खुशी नैन्सी ने सोशल मीडिया पर लिए गए पोस्ट के जरिए साझा की है. जिसके बाद उनके पोस्ट पर लाइक्स और कमेंट्स की बरसात हो रही है. चारों और फैंस इनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं.

Also Read- Swatantrya Veer Savarkar OTT Release Date: रणदीप हुड्डा की फिल्म इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें डेट-टाइम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >