Naagin 7 Teaser: नए सीजन के साथ वापस लौटी ‘नागिन’, ‘नागिन 7’ के पहले टीजर ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

Naagin 7 Teaser: टीवी का पॉपुलर शो ‘नागिन’ एक बार फिर लौट रहा है. कलर्स टीवी ने नया टीजर रिलीज कर फैंस को सरप्राइज दिया, सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई. आइए डिटेल जानते हैं.

Naagin 7 Teaser: टीवी की दुनिया का सुपरहिट शो ‘नागिन’ एक बार फिर अपने नए सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है. मेकर्स ने ‘नागिन 7’ का पहला टीजर रिलीज कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. ऐसे में अगर आप भी इसके बारे में डिटेल जानना चाहते हैं, तो आइए विस्तार से आपको बता हैं.

यहां देखें नागिन 7 का टीजर:

कहां रिलीज हुआ टीजर?

कलर्स टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर ‘नागिन 7’ का टीजर शेयर किया है. पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, “जिसकी बेसब्री से राह देखी आपने हर दिन, आ रही है आपसे मिलने नागिन.” टीजर रिलीज होते ही फैंस का उत्साह दोगुना हो गया है.

फैंस के कमेंट्स

टीजर के आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिले. एक फैन ने लिखा, “अब आएगा मजा”, तो वहीं दूसरे ने लिखा, “मैं कब से इस शो को मिस कर रही थी.” किसी ने इसे “शनिवार-रविवार का असली मनोरंजन” बताया तो किसी ने कहा, “पहले बिग बॉस 19 और अब नागिन 7- मजा आ गया”.

‘नागिन’ सीरियल की झलकियां

एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स के तहत बना ‘नागिन’ हमेशा से टीवी की TRP लिस्ट में टॉप पर रहा है.

  • सीजन 1 – मौनी रॉय, अर्जुन बिजलानी, अदा खान
  • सीजन 2 – मौनी रॉय, करणवीर बोहरा, अदा खान
  • सीजन 3 – सुरभि ज्योति, पर्ल वी पुरी, अनीता हसनंदानी
  • सीजन 4 – निया शर्मा, विजयेंद्र कुमेरिया
  • सीजन 5 – सुरभि चंदना, शरद मल्होत्रा, मोहित सहगल
  • सीजन 6 – तेजस्वी प्रकाश, सिम्बा नागपाल, महक चहल, श्रेय मित्तल, वत्सल शेठ

अब दर्शकों का बेसब्री से इंतजार है कि ‘नागिन 7’ में कौन सी नई नागिन धमाल मचाएगी.

यह भी पढ़े: War 2 Worldwide Collection: दुनियाभर में हिट या फ्लॉप? ऋतिक-जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ 300 करोड़ पार, जानें टोटल कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >