Naagin 7: एकता कपूर की हिट फ्रेंचाइजी ‘नागिन’ को मिली नई लीड एक्ट्रेस, टीवी की बहू अब दिखेगी नागिन के रूप में, जानें नाम

नागिन 7: सुपरनैचुरल फ्रेंचाइजr ‘नागिन’ जल्द ही अपने सातवें सीज़न के साथ लौटने वाली है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार लीड रोल में प्रियंका चाहर चौधरी नजर आ सकती हैं. फिलहाल मेकर्स की ओर से कुछ कंफर्म नहीं किया गया है. हालांकि कुछ दिन पहले ही शो का टीजर आया था.

Naagin 7: लोकप्रिय सुपरनैचुरल फ्रेंचाइजी ‘नागिन’ अपने सातवें सीजन के साथ वापसी करने जा रही है और खबरों के मुताबिक इस बार लीड रोल में प्रियंका चाहर चौधरी नजर आ सकती हैं. प्रियंका ने ‘उड़ारियां’ में दमदार एक्टिंग किया था और उसके बाद वह सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 16’ में नजर आई थी. ‘बिग बॉस 16’ में एक्ट्रेस सेकेंड रनर-अप रही थी. इससे पहले मौनी रॉय, सुरभि ज्योति, निया शर्मा, सुरभि चंदना और तेजस्वी प्रकाश जैसे नामचीन चेहरे ‘नागिन’ की दुनिया का हिस्सा रह चुके हैं. अब इसमें प्रियंका की एंट्री होने जा रही है. चलिए आपको बताते हैं कि लेटेस्ट रिपोर्ट.

‘नागिन 7’ के लिए प्रियंका चाहर चौधरी हुई फाइनल

एबीपी के शो सास बहू और साजिश की रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका चाहर चौधरी को एकता कपूर के शो ‘नागिन 7’ के लिए फाइनल किया गया है. फिलहाल इसपर अभी तक ना तो कलर्स टीवी और न ही प्रोड्यूसर एकता कपूर की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि की गई है. हालांकि चैनल ने 24 अगस्त को ही ‘नागिन 7’ का टीजर रिलीज किया था, जिसने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी थी.

इस शो में नजर आई थी प्रियंका चाहर चौधरी

पिछले सीजन ‘नागिन 6’ में तेजस्वी प्रकाश नजर आई थी, जो जुलाई 2023 में खत्म हो गया था. अब चर्चाओं के अनुसार प्रियंका चाहर चौधरी को सातवें सीजन की लीड के लिए चुना गया है. एक्ट्रेस आखिरी बार तुषार कपूर के साथ वेब सीरीज दस जून की रात में नजर आई थी.

साल 2025 में शुरु हुआ था ‘नागिन’

एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले बना शो ‘नागिन’ साल 2015 में लॉन्च हुआ था. सबसे पहले इसमें मौनी रॉय ने लीड रोल निभाया था. यह सीरीज अपनी अनोखी सुपरनैचुरल कहानियों, नागिन के रूप बदलने वाले ट्विस्ट और हाई-ड्रामा सीक्वेंस की वजह से जाना जाता है.

यह भी पढ़ें- Disha Patani House Firing: बरेली में दिशा पाटनी के बंगले पर फायरिंग, गैंगस्टर गोल्डी बरार गिरोह ने ली जिम्मेदारी, कहा- ये तो ट्रेलर है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >