Naagin 7: पिछली नागिन एक्ट्रेसेस संग तुलना पर प्रियंका चाहर चौधरी ने तोड़ी चुप्पी, कहा - मैं बस अपना कैरेक्टर ईमानदारी से निभा रही

Naagin 7: 'नागिन 7', 27 दिसंबर 2025 से कलर्स पर दस्तक देने वाला है. इस सीजन प्रियंका चाहर चौधरी नागिन बन रही है. हालांकि इससे पहले अब तक नागिन शो में निया शर्मा, तेजस्वी प्रकाश, मौनी रॉय नजर आ चुकी हैं. उनसे तुलना होने पर प्रियंका ने अपनी राय दी है.

Naagin 7: एकता कपूर के शो ‘नागिन 7’ के शुरू होने में सिर्फ एक दिन रह गए. सीरियल 27 दिसंबर 2025 को कलर्स टीवी पर शुरू होने वाला है. सीरियल का प्रोमो सामने आया था, जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी मुख्य किरदार में दिखी थी. प्रियंका शो के प्रमोशन में लगी हुई है. हालांकि ये नागिन का सातवां सीजन है और इससे पहले नागिन के किरदार में मौनी रॉय, तेजस्वी प्रकाश, सुरभि ज्योति, निया शर्मा, सुरभि चंदना दिख चुकी हैं. ऐसे में अपने से पहले की एक्ट्रेस के साथ तुलना होने पर प्रियंका ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

प्रियंका चाहर चौधरी ने तुलना पर कही ये बात

प्रियंका चाहर चौधरी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “हां, बेशक, तुलना तो होगी ही और यह बहुत नॉर्मल है. मुझे लगता है कि तुलना को पॉजिटिव तरीके से लेना चाहिए क्योंकि ये हर जगह होता है. अगर कोई तुलना होती है तो मैं बस इतना कहना चाहूंगी कि क्योंकि शो के छह सीजन हो चुके हैं, इसलिए कई आइकॉनिक नागिन और कई सफल सीजन रहे हैं.” आगे एक्ट्रेस ने कहा, ” नागिन सीजन 7 में हम अपना बेस्ट और 100 % दे रहे हैं. मैं इस लेगेसी को वैसे ही आगे बढ़ाने की कोशिश करूंगी जैसे अब तक रहा है. मैं बस अपना कैरेक्टर ईमानदारी से निभा रही हूं और मैं अपना 100 परसेंट देती रहूंगी. ”

जानिए किस सीजन कौन बनी नागिन

  • सीजन 1 – मौनी रॉय, अर्जुन बिजलानी, अदा खान
  • सीजन 2 – मौनी रॉय, करणवीर बोहरा, अदा खान
  • सीजन 3 – सुरभि ज्योति, पर्ल वी पुरी, अनीता हसनंदानी
  • सीजन 4 – निया शर्मा, विजयेंद्र कुमेरिया
  • सीजन 5 – सुरभि चंदना, शरद मल्होत्रा, मोहित सहगल
  • सीजन 6 – तेजस्वी प्रकाश, सिम्बा नागपाल, महक चहल, श्रेय मित्तल, वत्सल शेठ
  • सीजन 7 – प्रियंका चाहर चौधरी, ईशा सिंह, करण कुंद्रा, नमिक पॉल, विहान वर्मा, रिब्बू मेहरा, कुशाग्र दुआ, प्रतीक्षा राय, निवेदिता पाल

यह भी पढ़ें- Anupama Upcoming Twist: अपनी ही पोती को जेल भेजेगी अनुपमा? क्रिसमस पर राही- प्रेम की जिंदगी में आएगा तूफान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >