Naagin 7 में AI के इस्तेमाल पर घिरीं एकता कपूर, बोलीं- मुझे चाहिए ड्रैगन बिना बजट के

Naagin 7: ‘नागिन 7’ में AI के इस्तेमाल को लेकर एकता कपूर को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया. इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि कम बजट के बावजूद वह ड्रैगन जैसे बड़े विजुअल्स दिखाना चाहती थी.

Naagin 7: प्रोड्यूसर एकता कपूर इन दिनों अपने शो ‘नागिन 7’ को लेकर चर्चा में हैं. शो में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के ज्यादा इस्तेमाल की वजह से इसे ट्रोल किया जा रहा है. अब इस पूरे मामले पर एकता कपूर ने खुद प्रतिक्रिया दी है.

ट्रोलिंग पर एकता कपूर का मजेदार जवाब

नागिन 7 में AI के उपयोग को लेकर ट्रोल हो रहीं एकता कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हल्के-फुल्के अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने एक वीडियो पोस्ट कर कहा, “मेरे AI एपिसोड्स को लेकर मुझे काफी नफरत मिल रही है. ” इसके बाद उन्होंने अपनी टीम की ओर कैमरा घुमाते हुए मजाक में कहा कि “ये हैं वो लोग! ये! ऐ के भूखे! मैं निर्दोष हूं! ये 3! हर सीन में हवाई जहाज, ये वो… नहीं मैं हूं! मैं. मुझे चाहिए ड्रैगन, प्लेन, बिना बजट के.” हालांकि बाद में उन्होंने माना, “असल में ये मेरी ही सोच थी, मैं सब कुछ दिखाना चाहती थी.”

फैंस को क्यों नहीं पसंद आ रहा AI का इस्तेमाल?

शो में लीड रोल निभा रहीं प्रियंका चाहर चौधरी की एक्टिंग की तारीफ हो रही है, लेकिन विजुअल इफेक्ट्स को लेकर दर्शक निराश हैं. कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा कि नागिन और ड्रैगन के बीच का फेसऑफ सीन AI की वजह से खराब लग रहा है. कुछ दर्शकों ने कहा कि अगर AI की जगह पारंपरिक VFX का इस्तेमाल होता, तो सीन ज्यादा अच्छा दिखता. एक फैन ने तो यहां तक कह दिया कि “नागिन 7 का चार्म ही खत्म हो गया है, हर सीन में AI का ओवरयूज नजर आता है.”

जानें क्या दिखाया जाएगा

नागिन 7 के दिखाया जाएगा कि आहना, आर्यमान के घर में सबूत तलाशते हुए उसके अतीत से जुड़ी अहम बातें जानती है. वहीं आर्यमान अपने दिल की बात कहने ही वाला होता है, लेकिन अचानक कॉल आने से बात अधूरी रह जाती है. दूसरी तरफ एयरुल, परमीत और बलजीत को कड़ी चेतावनी देता है, जबकि सुजी अपनी समझदारी से रवीश की साजिश नाकाम कर देती है. कहानी में बड़ा मोड़ तब आएगा जब आहना को ड्रैगन से जुड़ी एक रहस्यमयी किताब मिलती है, जिससे नागिन और ड्रैगन की पुरानी दुश्मनी का राज खुलता है. इसी बीच एक इवेंट में ड्रैगन हमला करता है, लेकिन आहना उससे ड्रैगन पर्ल हासिल कर लेती है और उसे जाल के रूप में इस्तेमाल करने की योजना बनाती है.

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2: क्या 5वें दिन भी नहीं थमी धुरंधर 2 की रफ्तार? सोमवार को कितने करोड़ की कमाई हुई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >