Naagin 7: प्रियंका चाहर चौधरी के बाद वैंप के रोल में इस एक्ट्रेस की हो सकती है एंट्री, जरूर जानें नाम

Naagin 7: एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो नागिन 7 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. बीते दिनों खबर आई कि प्रियंका चाहर चौधरी नए सीजन में दिखाई देंगी. अब वैम्प की भूमिका निभाने के लिए एक और अभिनेत्री का नाम सामने आ गया है.

Naagin 7: नागिन सबसे पॉपुलर सुपरनैचुरल शोज में से एक है, जिसने अपनी कहानी से लोगों का ध्यान खींचा है. एकता कपूर और फैंस नए सीजन की तैयारी में जुटी है. खबरों के मुताबिक, प्रियंका चाहर चौधरी नागिन 7 में मुख्य भूमिका निभाएंगी. अब, टेलीविजन इंडस्ट्री की एक और बड़ी अभिनेत्री का नाम सोशल मीडिया पर चर्चा में है. खबरों के मुताबिक, वह नागिन 7 में एक वैम्प की भूमिका निभाएंगी.

नागिन 7 में एक और नई हसीना की हुई एंट्री

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नागिन फ्रैंचाइजी में एक और लोकप्रिय अभिनेत्री की एंट्री हो गई है. उन्होंने कई टीवी शोज में खलनायिका का किरदार निभाया है. नागिन 7 की टीम ने प्रियंका के साथ वैम्प की भूमिका निभाने के लिए चांदनी शर्मा से संपर्क किया है. चांदनी ने एक मॉक शूट किया. हालांकि शो का हिस्सा वह रहेंगी या नहीं, इसपर अभी तक कुछ भी ऑफिशियल रूप से सामने नहीं आया है.

कब आएगा नागिन 7 का टीजर

नागिन 7 के निर्माताओं ने शो के कलाकारों को लेकर सस्पेंस बनाए रखा है. नए सीजन का पहला लुक सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 के प्रीमियर के दौरान जारी किया जाएगा. बिग बॉस के होस्ट प्रीमियर के दौरान दुनिया को नई नागिन से परिचित कराते नजर आएंगे. चांदनी, इश्क में मरजावां 2 और कामना जैसे शो के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में खबरें आई कि प्रियंका चाहर चौधरी शो के लिए जल्द ही प्रोमो शूट करेंगी. विवियन डीसेना की भी शो में भाग लेने की अफवाह है. हालांकि एक्टर ने अभी तक कुछ भी रिएक्ट नहीं किया है.

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जेठालाल ने 17 साल बाद शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ये ऑनएयर रहेगा, लेकिन…

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: चारु की मौत के बाद कियारा से सीक्रेटली मिलेगा अभीर, गीतांजलि अभीरा को करेगी बर्बाद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >