Naagin 7: अंकिता लोखंडे ने एकता कपूर के शो में नागिन बनने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे इस सीरियल में काम…

Naagin 7: एकता कपूर के पॉपुलर सीरियल नागिन 7 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि शो के लिए अंकिता लोखंडे और अभिषेक को फाइनल कर लिया गया है. अब बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

अंकिता लोखंडे ने बिग बॉस 17 में अपने शानदार प्रदर्शन को लेकर काफी लाइमलाइट बटौरी. पवित्र रिश्ता अभिनेत्री भले ही शो नहीं जीत सकीं, लेकिन उन्होंने निश्चित रूप से फैंस के दिलों में अपनी जगह बना ली. वह सबसे पसंदीदा प्रतियोगियों में से एक रही है.

अब बिग बॉस से निकलने के बाद एक्ट्रेस के पास कई प्रोजेक्ट हैं. इसमें सबसे पहले तो वह रणदीप हुड्डा संग वीर सावरकर में नजर आएंगी. इसके बाद नागिन 7 को लेकर चर्चा तेज है.

कहा जा है कि अंकिता लोखंडे एकता कपूर के पॉपुलर सीरियल नागिन 7 के लिए फाइनल हो गई हैं. अब पिंकविला से बात करते हुए, अंकिता ने नागिन 7 में शामिल होने की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है.

उन्होंने कहा कि उनसे नागिन 7 के लिए संपर्क नहीं किया गया है और वह शो नहीं कर रही हैं. इससे पहले, रिपोर्टों में यह भी कहा गया था कि शो में मुख्य भूमिका निभाने के लिए अंकित गुप्ता से संपर्क किया गया है. हालांकि, इस बारे में कोई पुष्टि नहीं है.

Also Read: Naagin 7: नागिन बनने के लिए इन अभिनेत्रियों ने चार्ज की भारी-भरकम फीस, अंकिता लोखंडे तोड़ देगी सभी रिकॉर्ड!

कथित तौर पर अंकित गुप्ता और अंकिता लोखंडे के अलावा अभिषेक कुमार का भी नाम सामने आ रहा था. हालांकि अभिषेक ने इस शो के लिए संपर्क किये जाने से भी इनकार किया है.

बिग बॉस 17 की बात करें तो मुनव्वर फारुकी ने शो जीता जबकि अभिषेक कुमार शो के फर्स्ट रनर अप बने. मन्नारा चोपड़ा शो की सेकेंड रनर अप हैं. चौथे स्थान पर अंकिता लोखंडे और पांचवें स्थान पर अरुण मैशेट्टी रहे.

अभिषेक कुमार ने बीते दिनों बिग बॉस 17 रीयूनियन पार्टी की मेजबानी की थी. मुनव्वर फारुकी, आयशा खान, ओरी, जिग्ना वोरा, नावेद सोले, मन्नारा चोपड़ा पार्टी में शामिल हुए थे.

वीर सावरकर में काम करने के बारे में बात करते हुए अंकिता ने कहा, “फिल्म 22 मार्च को रिलीज होने वाली है और मैं वास्तव में इसका इंतजार कर रही हूं क्योंकि बिग बॉस के बाद यह पहला प्रोजेक्ट है. देखते हैं मुझे इससे किस तरह की प्रतिक्रिया मिलती है. एक्टिंग मेरा एक हिस्सा है. जब मैं बिग बॉस के घर में था तो मुझे एक्टिंग की याद आती थी.”

बिग बॉस 17 में अपने पति विक्की जैन के साथ काफी जोश के साथ एंट्री करने वाली अंकिता लोखंडे ने घर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं. अपने ‘दिल’ के साथ गेम खेलने से लेकर अपने लिए स्टैंड लेने के अधिकार के लिए लड़ने तक, अंकिता बिग बॉस 17 के खिताब के लिए लड़ने वाले टॉप 5 प्रतियोगियों में रही.

Also Read: Naagin 7: एकता कपूर के शो में अगली नागिन बनेंगी अंकिता लोखंडे, इस हैंडसम हंक के साथ करेंगी रोमांस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >