अरिजीत सिंह के बाद क्या Pritam Chakraborty भी छोड़ रहे हैं बॉलीवुड? पोस्ट शेयर कर बोले- अब नए सफर पर निकलने का समय है

म्यूजिक कंपोजर प्रीतम ने जन्मदिन के बाद एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया, जिसके बाद उनके रिटायरमेंट या लंबे ब्रेक को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. जानिए उन्होंने क्या कहा.

मशहूर म्यूजिक कंपोजर प्रीतम चक्रवर्ती ने हाल ही में अपना 55वां जन्मदिन मनाया. 14 जून को जन्मदिन मनाने के बाद, अगले ही दिन उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई और फैंस सोचने लगे कि क्या वह बॉलीवुड म्यूजिक से लंबा ब्रेक लेने वाले हैं या फिर अपने काम से थोड़ा दूर होने वाले हैं.

प्रीतम: ‘नई यात्राओं पर निकलने का समय’

प्रीतम ने अपने पोस्ट में कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए एक लंबा कैप्शन लिखा. इसमें उन्होंने जन्मदिन की बधाइयों के लिए सभी का धन्यवाद किया और कहा कि वह अब कुछ साल अपने लिए जीना चाहते हैं और जिंदगी को एक अलग तरीके से जीना चाहते हैं. उन्होंने यह भी लिखा कि अब उनके लिए “नई यात्राओं पर निकलने का समय” है और वह उन चीजों को करना चाहते हैं जो लंबे समय से पीछे रह गई थीं.

प्रीतम ने आगे कहा कि वह हमेशा से उन रास्तों को एक्सप्लोर करना चाहते थे जो आम तौर पर नहीं अपनाए जाते और अब वह नए एक्सपीरियंस की ओर बढ़ना चाहते हैं.

क्या वह सच में रिटायर हो रहे हैं?

प्रीतम ने अपनी पोस्ट में साफ तौर पर रिटायरमेंट की बात नहीं कही है, लेकिन उनके शब्दों से ऐसा लग रहा है कि वह म्यूजिक से लंबा ब्रेक ले सकते हैं.

फैंस में बढ़ी चिंता

प्रीतम की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं. कई लोगों ने कहा कि वह अरिजीत सिंह के बाद एक और बड़े म्यूजिक नाम को मिस नहीं करना चाहते.

पहले भी ले चुके हैं ब्रेक

प्रीतम पहले भी कई बार काम से ब्रेक लेने की बात कह चुके हैं. उन्होंने कहा था कि लगातार डेडलाइन और काम की वजह से वह थक चुके हैं और अब कुछ साल अपने परिवार और निजी जिंदगी को देना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: Cocktail 2 में कैसा है रश्मिका का किरदार ‘दिया’? बोलीं- मेरी असल जिंदगी से बिल्कुल अलग है ये रोल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >