Munjya Box Office Collection Day 3: वीकेंड पर मुंज्या ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई, जानें अब तक कितना किया कलेक्शन

Munjya Box Office Collection Day 3: मोना सिंह, शरवरी और अभय वर्मा अभिनीत हॉरर कॉमेडी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. वीकेंड पर थियेटरों में काफी भीड़ दिखाई दी. आइये जानते हैं तीसरे दिन इसने कितनी कमाई की. मुंज्या का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है.

Munjya Box Office Collection Day 3: ‘मुंज्या’ साल की हिट बॉलीवुड फिल्मों में शामिल हो गई है. इस हॉरर कॉमेडी को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स से भी काफी प्यार मिला है. अभय वर्मा, शरवरी और मोना सिंह की मुख्य भूमिकाओं वाली ‘मुंज्या’ एक युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसपर एक बुरी आत्मा का साया आ जाता है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है, जो बॉलीवुड फिल्मों की असफलता के बीच सिनेमाघरों के लिए राहत की बात है. आइये जानते हैं वीकेंड पर इसने कितने करोड़ की कमाई की है.


मुज्या ने तीसरे दिन किया इतना कलेक्शन
वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक, ‘मुंज्या‘ ने तीसरे दिन 7.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म ने दूसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये कमाए और अब इसका कुल कलेक्शन 19 करोड़ रुपये हो गया है. मुंज्या में रविवार को कुल मिलाकर 36.64 प्रतिशत हिंदी ऑक्यूपेंसी थी. मूवी का निर्माण दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स और अमर कौशिक द्वारा किया गया है. पुणे और महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में स्थापित, मुंज्या भारतीय विश्वास और सांस्कृतिक प्रणाली की दुनिया से इसी नाम के पौराणिक प्राणी की कहानी है. मुंज्या मैडॉक फिल्म्स के हॉरर कॉमेडी ब्रह्मांड, स्त्री (2018), रूही (2021), और भेड़िया (2022) में नवीनतम जुड़ाव है.

Read Also- Munjya Box Office Collection Day 1: खौफनाक कहानी से मुंज्या ने खूब जमाई महफिल, ओपनिंग डे पर किया इतना कलेक्शन

Read Also- Munjya Review: डर के साथ फुल ऑन एंटरटेनमेंट देगी मुंज्या… जानिये दर्शकों को कैसी लगी फिल्म

Read Also-Munjya Trailer: मुंज्या की अधूरी प्रेम कहानी आपको डरने पर कर देगी मजबूर, हॉरर-कॉमेडी का धांसू ट्रेलर आउट


फिल्म को मिल रहे रिसपांस को लेकर क्या बोली शरवरी
अभिनेत्री शरवरी ने मुंज्या को मिल रहे पॉजिटिव रिसपांस को लेकर एएनआई संग बात करते हुए कहा, “मुंज्या को बॉक्स ऑफिस पर मिली शानदार शुरुआत को देखकर मैं रोमांचित हूं. हमने इस फिल्म को बहुत प्यार, जुनून और कड़ी मेहनत से बनाया है और मैं तब से प्रार्थना कर रहा हूं कि मुंज्या एक बड़ी हिट बने. यह एक ऐसी फिल्म है, जिसने मुझे अपने करियर की शुरुआत में कुछ अलग करने के लिए प्रेरित किया, और मुझे इस भूमिका को निभाने के लिए मुझ पर विश्वास करने के लिए अपने निर्माता, दिनेश विजान और मेरे निर्देशक, आदित्य सरपोतदार को धन्यवाद देना होगा.

Read Also- Bigg Boss OTT 3: क्या बिग बॉस ओटीटी 3 का हिस्सा बनेंगी शिवांगी जोशी, एक्ट्रेस ने यूं किया रिएक्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >