MTV Splitsvilla X6: “क्या ब्रेकअप के लिए भी एलिमनी देनी पड़ेगी?” रुरु ठाकुर के आरोपों पर भड़के योगेश रावत

MTV Splitsvilla X6: योगेश रावत और रुरु ठाकुर के ब्रेकअप के बाद बढ़ा विवाद. एलिमनी को लेकर योगेश का बयान वायरल, जानें दोनों के बीच क्या हुआ पूरा मामला.

MTV Splitsvilla X6: रियलिटी शो ‘MTV स्प्लिट्सविला X6’ में जिस जोड़ी को फैंस ने बहुत पसंद किया था, अब वो टूट गई है. हम बात कर रहे हैं योगेश रावत और रुरु ठाकुर की. शो में तो योगेश ने आकांक्षा को छोड़कर रुरु का हाथ थामा था, लेकिन शो से बाहर आते ही इनके बीच कड़वाहट आ गई है. अब ये दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को बुरा-भला कह रहे हैं और काफी गंभीर आरोप लगा रहे हैं.

रुरु ने ब्रेकअप को लेकर क्या कहा था?

कुछ दिनों पहले रुरु ठाकुर इंस्टाग्राम पर लाइव आई थीं. उन्होंने अपने फैंस को साफ-साफ बताया कि उनके और योगेश के बीच अब सब खत्म हो गया है. रुरु ने कहा, “यह सच है, हमारा ब्रेकअप हो गया है और यह कोई नाटक नहीं है.” उन्होंने यह भी बताया कि वैलेंटाइन वीक के दौरान योगेश ने उन्हें बहुत छोटा सा गिफ्ट दिया था और उनका रिश्ता काफी समय से ‘कभी हां, कभी ना’ जैसा चल रहा था.

योगेश: “ब्रेकअप के लिए एलिमनी देनी पड़ती है क्या?”

रुरु की बातों पर योगेश रावत चुप नहीं बैठे. उन्होंने सोशल मीडिया पर रुरु का मजाक उड़ाते हुए पूछा, “क्या ब्रेकअप करने के लिए भी एलिमनी देनी पड़ती है क्या?” योगेश का कहना है कि रुरु सिर्फ ‘क्लाउट’ यानी चर्चा में रहने के लिए ये सब कर रही हैं और उन्हें अब इस रिश्ते में कोई दिलचस्पी नहीं है.

योगेश ने यह भी साफ किया कि जब उनकी गलती होती है तो वो चुप रहना जानते हैं, लेकिन इस बार उनकी गलती नहीं है, इसलिए वो चुप नहीं रहेंगे.

आकांक्षा चौधरी के लिए क्या बोले योगेश?

फैंस योगेश से पूछ रहे थे कि वो अपनी पुरानी पार्टनर आकांक्षा के बारे में कुछ क्यों नहीं कहते? इस पर योगेश ने कहा कि उन्हें पता था कि शो के दौरान उनसे गलती हुई थी, इसलिए उन्होंने आकांक्षा की हर बात चुपचाप सुनी. लेकिन रुरु के मामले में कहानी अलग है. योगेश को लगता है कि रुरु इस ब्रेकअप का इस्तेमाल सिर्फ पब्लिसिटी पाने के लिए कर रही हैं.

यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: क्या इस बार ‘सोरिका’ की जोड़ी करेगी स्टंट? सामने आई कंटेस्टेंट्स की नई लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >