MTV Splitsvilla 16: क्या दीप्तांशु ने किया सौंदर्या के साथ ‘डबल गेम’? आर्यांशी संग रिश्ते पर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी, बताया चीटिंग का पूरा सच

MTV Splitsvilla 16: दीप्तांशु सैनी ने सौंदर्या शेट्टी और आर्यांशी शर्मा से जुड़े विवाद पर सफाई दी है. जानें दीप्तांशु ने चीटिंग के आरोपों पर क्या कहा.

MTV Splitsvilla 16: टीवी के मशहूर रियलिटी शो ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला 16’ के बाहर अब एक नया ड्रामा शुरू हो गया है. शो के कंटेस्टेंट दीप्तांशु सैनी पर पिछले काफी समय से आरोप लग रहे थे कि उन्होंने सौंदर्या शेट्टी और आर्यांशी शर्मा के बीच ‘डबल गेम’ खेला है. फैंस लगातार दीप्तांशु को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे थे और उन पर धोखा देने के आरोप लगा रहे थे. अब इन सब बातों से तंग आकर दीप्तांशु ने पहली बार खुलकर अपनी बात रखी है और बताया है कि आखिर उस समय पर्दे के पीछे चल क्या रहा था.

क्या दीप्तांशु ने दिया आर्यांशी को धोखा?

Zoom को दिए इंटरव्यू में दीप्तांशु ने बताया कि शो में आने से पहले वह आर्यांशी शर्मा को बहुत पसंद करते थे. उन्होंने कहा, “मैं उसे सच में बहुत चाहता था और मैंने इस रिश्ते के लिए बहुत कोशिश भी की थी.” लेकिन आर्यांशी ने खुद एक कदम पीछे खींच लिया था. इसकी बड़ी वजह यह थी कि वे दोनों एक ही शहर के हैं और आर्यांशी का पहले से एक पुराना रिश्ता रहा था. आर्यांशी की मम्मी भी नहीं चाहती थीं कि वह दोबारा इन सब चक्करों में पड़े. इसलिए दोनों ने तय किया कि वे सिर्फ दोस्त रहेंगे और अपने रिश्ते को कोई नाम नहीं देंगे. शो पर जाने से पहले भी दीप्तांशु ने साफ कर दिया था कि उन्हें आर्यांशी पसंद है, लेकिन अगर शो में कोई और बेहतर लड़की मिली, तो वह उसके साथ आगे बढ़ सकते हैं.

सौंदर्या शेट्टी के साथ कैसा रहा रिश्ता?

दीप्तांशु का दावा है कि जब वह शो के अंदर गए, तो उन्होंने सौंदर्या को भी आर्यांशी के बारे में सब कुछ सच-सच बता दिया था. उन्होंने साफ किया कि आर्यांशी के साथ उनका कोई सीरियस रिश्ता नहीं था, बल्कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त थे. दीप्तांशु ने माना कि शो के अंदर उनसे कुछ गलतियां हुई होंगी, लेकिन उनका कहना है कि सौंदर्या ने उन छोटी बातों को बहुत ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर सबके सामने रखा. इसी वजह से शो खत्म होने के बाद दोनों के बीच काफी झगड़े और गलतफहमियां बढ़ गईं.

यह भी पढ़ें: पूरी दुनिया में नंबर 1 बनी विजय वर्मा की ‘Matka King’, अमिताभ बच्चन और प्रियंका चोपड़ा भी हुए मुरीद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >