‘राजा शिवाजी’ से लेकर ‘कारा’ तक, इस हफ्ते रिलीज हो रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, देखें पूरी लिस्ट

Movies Releasing This Week: इस हफ्ते सिनेमाघरों में मनोरंजन का बड़ा धमाका होने वाला है. साउथ के सुपरस्टार्स और बॉलीवुड के दिग्गजों की 6 बड़ी फिल्में एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं.

Movies Releasing This Week: फिल्मों के शौकीनों के लिए यह हफ्ता बेहद रोमांचक होने वाला है. इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर साउथ के सुपरस्टार्स, बॉलीवुड के दिग्गज और ऐतिहासिक कहानियों का बड़ा मुकाबला होने जा रहा है. आइए आपको बताते हैं उन 6 फिल्मों का लिस्ट, जो सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है.

KD: द डेविल ( 30 अप्रैल)

फिल्म KD: द डेविल 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म को डायरेक्ट प्रेम ने किया है. यह फिल्म दर्शकों को साल 1970 की अपराध की दुनिया में ले जाएगी. फिल्म की कहानी ‘काली’ नाम के एक छोटे अपराधी के बारे में है, जो गलती से अंडरवर्ल्ड के बड़े अपराधियों के जाल में फंस जाता है. इसके मुख्य किरदार में शिल्पा शेट्टी और संजय दत, ध्रुव सरजा जैसे बड़े बॉलीवुड सितारे भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे.

कारा रिलीज (30 अप्रैल )

साउथ सुपरस्टार धनुष की यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर है, जो 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसकी कहानी साल 1991 के समय पर आधारित है, जब दुनिया में खाड़ी युद्ध के कारण पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत हो गई थी. इस फिल्म में एक बड़ी चोरी की रोमांचक कहानी दिखाई जाएगी जो दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देगी.

राजा शिवाजी (1 मई )

रितेश देशमुख अपने निर्देशन में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की महान जीवन गाथा लेकर आ रहे हैं. यह एक ग्रैंड ऐतिहासिक फिल्म है, जिसमें शिवाजी महाराज के साहस और उनके संघर्ष को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा. यह फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है . इसमें रितेश के साथ जेनेलिया डिसूजा और अभिषेक बच्चन भी नजर आएंगे.

पैट्रियट (1 मई )

यह एक हाई-लेवल जासूसी थ्रिलर फिल्म है, जिसमें मलयालम सिनेमा के दो सबसे बड़े दिग्गज, ममूटी और मोहनलाल पहली बार एक साथ स्क्रीन पर दिखेंगे. फिल्म की कहानी खुफिया मिशन और देश की सुरक्षा के इर्द-गिर्द घूमती है. एक्शन के शौकीनों के लिए यह एक बेहतरीन फिल्म साबित होने वाली है. यह फिल्म 1 मई को सिनमाघरों में दस्तक देगी.

फेरा (1 मई )

अगर आपको रिश्तों की गहराई वाली कहानियां पसंद हैं, तो ‘फेरा’ आपके लिए है. यह कहानी एक पिता और बेटे की है, जो एक ही घर में रहते हुए भी अपने पुराने झगड़ों की वजह से एक-दूसरे से बात नहीं करते. फिल्म में संजय मिश्रा और ऋत्विक चक्रवर्ती मुख्य किरदार निभा रहे हैं.

अशोक पटेल (1 मई)

यह एक गुजराती फिल्म है जो अशोक पटेल नाम के एक बहुत ही घमंडी और बेईमान इंसान की कहानी है. फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे एक वक्त के बाद वह अपनी गलतियों को सुधारना चाहता है और लोगों से माफी मांगने के लिए एक लंबे सफर पर निकलता है. यह एक बदलाव की बहुत ही प्रेरणादायक कहानी है.

यह भी पढ़ें: मनोज बाजपेयी की ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ का नया पोस्टर रिलीज, अदा शर्मा का लुक भी वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >