Movies Re-Release: वैलेंटाइन मंथ में री-रिलीज होंगी हिट रोमांटिक फिल्में, 'देवदास' और 'तेरे नाम' सिनेमाघरों पर करेगा राज

Movies Re-Release: वैलेंटाइन वीक में बॉलीवुड प्रेमियों के लिए खास तोहफा है। देवदास, तेरे नाम, युवा और ये दिल आशिकाना जैसी सुपरहिट रोमांटिक फिल्में फरवरी में एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं. जानें पूरी खबर…

Movies Re-Release: फरवरी का महीना आते ही प्यार का माहौल अपने आप बन जाता है. वैलेंटाइन डे के आसपास कपल्स जहां अपने प्यार का इजहार करते हैं, वहीं फिल्ममेकर्स भी इस मौके को खास बनाने में जुट जाते हैं. इस बार आशिकों के लिए एक शानदार सरप्राइज है. दरअसल, बॉलीवुड की कुछ सुपरहिट लव स्टोरी फिल्में एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने वाली हैं. ये वही फिल्में हैं, जिन्हें पहली बार रिलीज के वक्त दर्शकों ने खूब प्यार दिया था. चलिए जानते हैं फरवरी में कौन-कौन सी रोमांटिक फिल्में दोबारा सिनेमाघरों में दिखाई जाएंगी और किस तारीख को.

‘देवदास’ फिर दिखाएगी प्यार और दर्द की कहानी

शाहरुख खान की आइकॉनिक फिल्म देवदास साल 2002 में रिलीज़ हुई थी. संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ऐश्वर्या राय, माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ जैसे बड़े सितारे नजर आए थे. देव और पारो की दर्दभरी मोहब्बत ने दर्शकों को खूब रुलाया था. अब एक बार फिर यह क्लासिक फिल्म 6 फरवरी को PVR INOX में रिलीज होने जा रही है.

‘तेरे नाम’ का राधे फिर लौटेगा बड़े पर्दे पर

सलमान खान और भूमिका चावला की फिल्म तेरे नाम 2003 में आई थी और आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है. सतीश कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान का राधे वाला किरदार बेहद मशहूर हुआ था. अधूरी मोहब्बत और दर्द की इस कहानी को अब 27 फरवरी को PVR INOX में फिर से देखा जा सकेगा.

ये फिल्में भी होंगी री-रिलीज

इनके अलावा अजय देवगन की फिल्म युवा 20 फरवरी को दोबारा सिनेमाघरों में आएगी. वहीं 2002 की रोमांटिक एक्शन फिल्म ये दिल आशिकाना भी 13 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज की जाएगी.

यह भी पढ़ें: Arijit Singh Retirement: “संन्यास वापस लो…”, डायरेक्टर ने अरिजीत सिंह से की भावुक अपील

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >