Game Changer Review: एस. शंकर की हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म में ग्लोबल स्टार राम चरण का दमदार प्रदर्शन

Game Changer Review: ग्लोबल स्टार राम चरण की हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म ‘गेम चेंजर’ आज 10 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म में एक्टर के दमदार परफॉरमेंस को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है.

मूवी रिव्यूः गेम चेंजर
डायरेक्टरः एस. शंकर
कास्टः राम चरण, कियारा अडवाणी
ड्यूरेशन: 162 मिनट 01 सेकंड
रेटिंग: 4/5

Game Changer Review: राम चरण के फैंस के लिए ���ज 10 जनवरी का दिन काफी खास है. एक्टर की फाइनली इस साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘गेम चेंजर’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है, जिसे देखने के लिए ग्लोबल स्टार के फैंस थिएटर्स में भरी संख्या में जुट रहे हैं. यह फिल्म रोमांस, हाई-ऑक्टेन एक्शन, रोमांचक कहानी का एक जबरदस्त पैकेज है, जिसके निर्देशन की कमान निर्माता एस. शंकर ने संभाली है. 2 घंटे 44 मिनट की इस फिल्म को सेंसर बोर्ड से यू/ए सर्टिफिकेट मिला है. अब अगर अभी तक आपने इस फिल्म को नहीं देखा है और जानना चाहते हैं कि इसमें क्या कुछ खास है, तो आइए आपको बताते हैं सबकुछ.

कैसी है राम चरण की ‘गेम चेंजर’?

राम चरण की इस धमाकेदार फिल्म के हर सीन का निर्देशन बड़ी ही खूबसूरती से किया गया है, जो दर्शकों को सीट से चिपक कर रहने पर मजबूर कर देगी. फिल्म की कहानी एक ईमानदार आईएएस अधिकारी की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भ्रष्ट राजनीतिक तंत्र का सामना करते हुए निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव सुनिश्चित करने की कोशिश करता है. फिल्म की कहानी में एस. थमन के संगीत ने जान डाल दी है, जो दर्शकों को अपनी ओर और आकर्षित करता है. वहीं, राम चरण का स्टारडम और और जबरदस्त प्रोडक्शन वैल्यू इसे शानदार सिनेमाई अनुभव देता है. फिल्म में ग्लोबलस्टार के अलावा सहायक भूमिकाओं में कियारा आडवाणी, अंजलि, एस.जे. सूर्या, सुनील जयाराम, श्रीकांत, समुथिराकानी और नासरजैसे कलाकार शामिल हैं.

राम चरण का शानदार प्रदर्शन

गेम चेंजर में राम चरण ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह बहुमुखी प्रतिभाओं के धनी हैं और उनके शानदार प्रदर्शन को फिल्म के हर सीन में देखा जा सकता है. उनका एक्शन, उनकी एक्टिंग, उनका किरदार कुल मिलाकर यह एक मस्ट वॉचड फिल्म है.

यह भी पढ़े: Fateh: बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई करेगी सोनू सूद की फिल्म, रिलीज डे पर टिकट प्राइज हुआ 99 रुपये, देखें VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >