Badass Ravikumar Review: पैसा वसूल एंटरटेनर है हिमेश रेशमिया की ‘बैडएस रवि कुमार’

Badass Ravikumar Review: हिमेश रेशमिया की ‘बैडएस रवि कुमार’ सिनेमाघर में रिलीज होते ही छा गई है. यह फिल्म एक मसाला एंटरटेनर है, जो आपको आखिर टाक खुद से जोड़े रखेगी.

फिल्म- बैडएस रवि कुमार
निर्देशक- कीथ गोम्स
कलाकार- हिमेश रेशमिया, प्रभु देवा और कीर्ति कुल्हारी
प्लेटफार्म- सिनेमाघर
रेटिंग – 3.5

Badass Ravikumar Review: हिमेश रेशमिया की साल 2025 की मोस्ट अवेटेड ‘बैडएस रवि कुमार’ सिनेमाघर में दस्तक दे चुकी है. फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही यह जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही थी. इस फिल्म में दर्शकों को भरपूर एंटरटेनमेंट और एक्शन देखने को मिलने वाला है, जिसमें अगर आप लॉजिक ढूंढने बैठते हैं तो आपको इसे नहीं देखना चाहिए. लेकिन आपके मनोरंजन ‘बैडएस रवि कुमार’ की कहानी एक जांबाज और ईमानदार पुलिस अधिकारी रवि कुमार की है, जो जरूरत पड़ने पर एक अंदर कर मिशन को अंजाम देता है और दमदार एक्शन से उनका सफाया करता है. इस बीच जब उसका सामना खूंखार विलेन कार्लोस पेड्रो पैंथर (प्रभु देवा) से होता है, तब मनोरंजन का डोज हाई हो जाता है और आपको एक्शन ड्रामा और म्यूजिक का एक धमाकेदार मेल देखने को मिलता है. कुल मिलाकर हिमेश रेशमिया की बैडएस रवि कुमार एक मसाला एंटरटेनर है.

Badass ravikumar review

दमदार डायलॉग फिल्म की जान

रवि कुमार के किरदार में हिमेश रेशमिया दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं. फैंस को उनकी दमदार डायलॉग डिलीवरी, स्क्रीन प्रेजेंस और एक्शन सीक्वेंस देख 80 के दशक के बॉलीवुड हीरो की झलक दिखाई दे रही है. हिमेश रेशमिया का पंच लाइन हो या उनका स्वैग सब कुछ ए वन है. यह फिल्म सही मायने में पुराने दशक के एक्शन हीरोज को शानदार ट्रिब्यूट देती है.

शानदार स्टार कास्ट

बैडएस रवि कुमार फिल्म में प्रभु देवा एक स्टाइलिश और खतरनाक विलन कार्लोस पेड्रो पैंथर के रूप में दमदार परफॉर्म कर रहे हैं. वहीं, कीर्ति कुल्हारी एक निडर और जबरदस्त लैला के रूप में दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है जबकि सनी लियोन अपने मिस्टीरियस निशा के किरदार में फिल्म को आखिर तक देखने पर मजबूर कर रही है. डेब्यूटेंट सिमोना, अपने मधुबाला वाले किरदार में खूब प्रभावित कर रही है और फिल्म की कहानी को खूबसूरती से पेश कर रही है. इनके अलावा सौरभ सचदेवा, संजय मिश्रा, जॉनी लीवर, मनीष वाधवा और अनिल जॉर्ज जैसे शानदार कलाकार फिल्म में कॉमेडी और गंभीरता का बेहतरीन मेल साझा कर रहे हैं.

चार्टबस्टर गाने करेंगे झूमने पर मजबूर

हिमेश रेशमिया एक एक्टर बनने से पहले एक शानदार सिंगर है और उनके फिल्म में चार्टबस्टर गानों के मिश्रण के बिना फिल्म कुछ अधूरा सा है. बैडएस रवि कुमार के गाने जैसे दिल के ताजमहल में, तंदूरी डेज, तेरे प्यार में, हुकस्टेप हुक्का बार और बाज़ार-ए-इश्क आपको छूने पर मजबूर कर देंगे.

पैसा वसूल एंटरटेनर

कीथ गोम्स की निर्देशित और हिमेश रेशमिया मेलोडीज के बैनर तले बनी ‘बैडएस रवि कुमार’ कम बजट शानदार म्यूजिक और बेहतरीन स्टोरी टेलिंग के साथ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करने का वादा करती है. साथ ही मार्क्स का या दवा है कि सही स्टार कास्ट और दमदार डायलॉग के साथ यह फिल्म एक पैसा वसूल एंटरटेनर है, जिसे आपको आज ही जाकर सिनेमाघर में जरूर देखना चाहिए.

यह भी पढ़े: Loveyapa Review: दिल जीत लेगी “लवयापा” में जुनैद-खुशी कपूर की परफॉर्मेंस, मॉडर्न लव का मिला डिसेंट टच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >