Baby John Review: ब्लॉकबस्टर है इमोशन्स, एक्शन, म्यूजिक के साथ वरुण धवन की शानदार एक्टिंग से सजी यह फिल्म

Baby John Review: वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ इस साल की एक खास फिल्म है, जो न केवल शानदार परफॉर्मेंस देती है, बल्कि दर्शकों को एक अद्भुत अनुभव भी प्रदान करती है। यह फिल्म इमोशन्स, एक्शन, म्यूजिक और मसाला एंटरटेनमेंट का बेहतरीन संतुलन है.

मूवी रिव्यूः बेबी जॉन
डायरेक्टरः कलीस
कास्टः वरुण धवन, जैकी श्रॉफ, कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी
ड्यूरेशन: 164 मिनट 01 सेकंड
रेटिंग: 3.5/5

Baby John Review: वरुण धवन और कीर्ति सुरेश की फिल्म ‘बेबी जॉन’ रिलीज हो गई है. फिल्ममेकर्स का दावा है कि यह एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म है. इसमें हर वो बात है जो ���रिवार के साथ बैठकर देखने वाली फिल्म में होती है.

इस फिल्म को कलीस ने निर्देशित किया है. इसमें एक्‍शन के भारी-भरकम सीन के साथ इमोशनल सीन्स की भरमार है. असल में यह फिल्म महिला सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाई गई है. हाल ही में जो धारा साउथ के निर्देशकों और हिन्दी सिनेमा के कलाकारों की जोड़ी ने शुरू की है. उसी धारा को बेबी जॉन और मजबूत करती है. इस फिल्म को मुराद खेतानी, प्रिया एटली और ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है.

वरुण धवन की इस फिल्म के लिए काफी तारीफ की जा रही है. इस फिल्म में उनका किरदार एक पुलिस अफसर सत्या का है. इस फिल्म में उनकी और जारा (उनकी बेटी का किरदार) को बहुत ही दमदार तरीके से दिखाया गया है. फिल्म में बाप-बेटी के रिश्ते बेहद खास बनाया गया है. फिल्म में सरप्राइज पैकेज वरुण और राजपाल यादव की जोड़ी है. दोनों ने मिलकर जबर्दस्त कॉमिक सीन बनाए हैं.

लेकिन फिल्म के एक्स फैक्टर तो जैकी श्रॉफ हैं. वे इसमें खलनायक की भूमिका में हैं. लेकिन साउथ की एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश और अभिनेत्री वामिका गब्बी ने अपने अभिनय से समा बांध दिया है. इनके एक्‍शन सीन्स भी शानदार हैं. लोगों को फिल्म में एक बेहद सरप्राइज एलिमेंट भी मिल रहा है सलमान खान के कैमियो के रूप में.

फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर थमन ने बनाया है. साथ ही कलीस का उनके लिए काम के लिए सराहना की जा रही है. जिन्होंने एक फिल्‍म की सभी जरूरतों का ध्यान रखते हुए एक संदेश देने की कोशिश की है. वे इसमें सफल भी नजर आ रहे हैं.

इस फिल्म को वरुण धवन के करियर के लिए बड़ी सफलता कहा जा रहा है. जियो स्टूडियोज और ए फॉर एप्पल सिने 1 स्टूडियोज के बैनर तले बनी ये फिल्म लोगों को पसंद आ रही है.

Also Read: Ayushmann Khurrana: सूरज बड़जात्या की अगली फिल्म से साफ हुआ सलमान खान का पत्ता, अब आयुष्मान खुराना होंगे नए ‘प्रेम’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >