Mother’s Day 2024: सुष्मिता सेन से लेकर रवीना टंडन तक, इन एक्ट्रेसेस ने बच्चे गोद लेकर संवारी उनकी जिंदगी

1 / 1
Mother’s Day 2024: सुष्मिता सेन से लेकर रवीना टंडन तक, इन एक्ट्रेसेस ने बच्चे गोद लेकर संवारी उनकी जिंदगी
फुल स्क्रीन में देखें

sushmita sen

Mothers Day: आपको मदर्स डे पर ऐसी एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे, जिन्होंने बच्चे गोद लेकर उनका भविष्य उज्ज्वल बनाया. इन अभिनेत्रियों ने इन बच्चों की जिंदगी में खुशियां ला दी.

सुष्मिता सेन ने सिर्फ 24 साल की उम्र में पहली बेटी रेनी को गोद लिया था. वो एक सिंगल मदर है और उन्होंने रेनी को गोद लेने के लिए एक लंबी और कठिन कानूनी लड़ाई लड़ी. साल 2010 में उन्होंने दूसरी बेटी अलीसा को गोद लिया था.

Raveena tandon

रवीना टंडन ने 21 साल की उम्र में दो बेटियां को गोद लिया था. उन्होंने छाया और पूजा को गोद लिया था, जब दोनों सिर्फ 8 और 11 साल की थी.

Sunny leone

सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वेबर ने साल 2017 में एक बेबी गर्ल को गोद लिया था. उसका नाम कपल ने निशा रखा है और अक्सर वो उसके साथ तसवीरें पोस्ट करते रहते हैं.

Neelam kothari

नीलम कोठारी और उनके पति समीर सोनी ने एक बेबी गर्ल को गोद लिया था. नीलम और समीर अपनी बेटी से बहुत प्यार करते हैं.

Sakshi tanwar

साक्षी तंवर एक सिंगल पेरेंट है और उन्होंने नौ महीने की बच्ची को गोद लिया था. साक्षी ने अपनी बेटी का नाम दित्या रखा है.

Mandira bedi

मंदिरा बेदी ने साल 2020 में एक बच्ची को गोद लिया था और उसका नाम तारा है. तारा को गोद लेने के बाद उनका परिवार कंप्लीट हो गया है.

Mother’s day 2024: इस मदर्स डे अपनी मां के साथ देखें ये 7 फिल्में, उनका बलिदान देख आंख में आएंगे आंसू

‘आज हमारी 23वीं शादी की सालगिरह होती’, पति को याद कर इमोशनल हुई मंदिरा बेदी, मौनी रॉय ने किया ये कमेंट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >