इन वेब सीरीज को सबसे ज्यादा OTT पर किया गया सर्च, लिस्ट में पंचायत-फर्जी, वीकेंड पर जरूर करें एंजॉय

1 / 1
इन वेब सीरीज को सबसे ज्यादा OTT पर किया गया सर्च, लिस्ट में पंचायत-फर्जी, वीकेंड पर जरूर करें एंजॉय
फुल स्क्रीन में देखें

इन वेब सीरीज को सबसे ज्यादा OTT पर किया गया सर्च, लिस्ट में पंचायत-फर्जी, वीकेंड पर जरूर करें एंजॉय

Web Series: आज हम बात करेंगे उन वेब सीरीज के बारे में, जो लोगों के बीच में काफी पॉपुलर है और जिन्हें अमेजन प्राइम पर सबसे ज्यादा देखा गया है. इन वेब सीरीज में आपको क्राइम, थ्रिलर, मस्ती और रोमांस का तड़का देखने को मिलेगा.

Web Series: वेब सीरीज लोगों के मनोरंजन का एक जरिया बन चुकी है, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हजारों की संख्या में कंटेंट उपलब्ध है. अब मेकर्स रोचकता को को अपना हथियार बना रहे हैं और ऐसी कहानी बना रहे हैं, जो लोगों के मनोरंजन के साथ-साथ उन्हें सीख भी दें.

The family man 3

द फैमिली मैन
साल 2019 में रिलीज हुई इस वेब सीरीज को आईएमडीबी की 8.7 रेटिंग मिली है. इसमें मनोज बाजपेयी ने श्रीकांत तिवारी की भूमका निभाई है, जो की एक मध्यम वर्गीय परिवार से आता है साथ ही सरकारी खुफिया एजेंट भी है.

Also Read- OTT पर मौजूद 5 सबसे महंगी वेब सीरीज, बनाने में लगे बड़े फिल्मों से भी ज्यादा पैसे, अभी लिस्ट देखकर करें एंजॉय

Mirzapur

मिर्जापुर
इस थ्रिलर वेब सीरीज के अब तक दो सीजन आ चुके हैं. यह साल 2018 में रिलीज हुई थी. जल्द ही सीजन 3 भी रिलीज होने वाला है. इसमें बेहतरीन अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने अहम भूमिका निभाई है. इसकी कहानी में माफिया की दुनिया को दर्शाया गया है. इस वेब सीरीज को आईएमडीबी की 8.5 रेटिंग मिली है.

Pataal lok

पाताल लोक
इस पॉपुलर वेब सीरीज को आईएमडीबी पर 8.1 रेटिंग मिली है. साल 2020 में रिलीज हुई क्राइम थ्रिलर की कहानी तरुण तेजपाल की किताब ‘द स्टोरी ऑफ माई असैसिन्स’ पर आधारित है.

Made in heaven

मेड इन हेवन
दो वेडिंग प्लानर की कहानी वाली यह वेब सीरीज साल 2019 में रिलीज हुई थी. जोया अख्तर के निर्देशन में बनी मेड इन हेवन में शोभिता धुलिपला और अर्जुन माथुर लीड रोल में हैं. इसे आईएमडीबी की 8.2 रेटिंग मिली है.

Also Read- Maidaan OTT: अजय देवगन की मैदान इस जबरदस्त ट्विस्ट के साथ ओटीटी पर हुई रिलीज, वीकेंड बनेगा मजेदार

Farzi

फर्जी
साल 2023 में रिलीज हुई इस थ्रिलर वेब सीरीज को आईएमडीबी पर 8.4 रेटिंग मिली है. इसकी कहानी नकली नोटों की तस्करी के ऊपर है. शाहिद कपूर और विजय सेतुपति मेन लीड में नजर आ रहे हैं.

Hostel daze

हॉस्टल डेज
यह एक कॉमेडी-ड्रामा वेब सीरीज है, जो साल 2019 में रिलीज हुई थी. अब तक इसके चार सीजन आ चुके हैं. इसे आईएमडीबी की 8.5 रेटिंग मिली है. इस सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे कॉलेज के दिनों में भविष्य की चिंता के साथ-साथ ब्रेकअप और अकेलेपन जैसी समस्यों से जूझना पड़ता है.

Also Read- Murder Mystery On OTT: नेटफ्लिक्स पर इन मर्डर मिस्ट्री वेब सीरीज को देखकर घूम जाएगा दिमाग, भर-भर कर मिलेगा रोमांच

Panchayat

पंचायत
पॉपुलर वेब सीरीज पंचायत की कहानी इंजीनियर ग्रेजुएट अभिषेक के सफर की है, जब उसकी नौकरी सचिव के तौर पर फुलेरा गांव में लगती है. इसका तीसरा सीजन 28 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है. इसे आईएमडीबी की 8.9 रेटिंग मिली है.

Four more shots

फोर मोर शॉट्स प्लीज
नारीवाद के विषय पर बनी यह वेब सीरीज चार लड़कियों की कहानी है. इसमें मस्ती, दोस्ती, और उनके जीवन की चुनौतियां को दिखाया गया है. सभी अपनी जिंदगी को खुलकर जीना चाहती हैं और समाज के बनाए नियमों का विरोध करती है. इसके अब तक तीन सीजन आ चुके हैं. इसे आईएमडीबी की 5.8 रेटिंग मिली है.

Breathe into shadows

ब्रीद- इन टू द शैडोज
यह एक्टर अभिषेक बच्चन की बेहतरीन वेब सीरीज है. यह एक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है. जो साल 2020 में रिलीज हुई थी. अब तक इसके दो सीजन आ चुके हैं. इसे आईएमडीबी की 7.6 रेटिंग मिली है. इसकी कहानी किडनैपिंग पर आधारित है.

Also Read- OTT पर देखें बॉलीवुड और साउथ को टक्कर देने वाली ये बेहतरीन भोजपुरी फिल्में, फैंमिली के साथ भी कर सकते हैं एंजॉय

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >