Most-Awaited Films Of 2024: पुष्पा 2 से हेराफेरी 3 तक, इन फिल्मों का फैंस कर रहे हैं बेसब्री से इंतजार, देखें लिस्ट

Most Awaited Films Of 2024: इस साल कई बड़ी फिल्में रिलीज हो रही है, जिसका फैंस इंतजार कर रहे हैं. लिस्ट में पुष्पा 2: द रूल, वेलकम टू द जंगल, भूल भुलैया 3 जैसी मूवीज शामिल है.

Most awaited films of 2024

Most-Awaited Films Of 2024: रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म सिंघम अगेन 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. इसमें अजय देवगन सिंघम, रणवीर सिंह सिम्बा और अक्षय कुमार सूर्यवंशी की भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म में करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ भी है. अर्जुन कपूर विलेन के रोल में दिखेंगे.

Most awaited films of 2024

अल्लू अर्जुन की “पुष्पा 2: द रूल” का फैंस दिल थाम कर इंतजार कर रहे ��ैं. इस साल की ये सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है. कहा जा रहा है कि फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी. इसमें अल्लू अर्जुन अभिनीत, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल है. रिपोर्ट्स की मानें तो ये पुष्पा से काफी जबरदस्त होगी.

Most awaited films of 2024

पुष्पा: द राइज – पार्ट 1 साल 2021 की सबसे बड़ी भारतीय हिट फिल्मों में से एक थी. सुकुमार द्वारा निर्देशित फिल्म पांच भाषाओं – हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज हुई थी.

Most awaited films of 2024

साल के सबसे प्रतीक्षित सीक्वल में से एक वेलकम टू द जंगल 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में अक्षय कुमार, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीज, दिशा पटानी, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, परेश रावल, जॉनी लीवर सहित कई स्टार्स है.

Most awaited films of 2024

भूल भुलैया 3 में एक बार फिर से विद्या बालन नजर आएंगी. फिल्म में कार्तिक आर्यन और तब्बू भी होंगे. हाल ही में कार्तिक ने फिल्म की जानकारी दी थी. अनीस बज़्मी द्वारा निर्देशित यह फिल्म दिवाली पर रिलीज होगी.

Most awaited films of 2024

अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ‘हेरा फेरी 3’ में एक बार फिर से नजर आएंगे. फिल्म में राजू, घनश्याम और बाबू भैया के रूप में वापसी करने के लिए तैयार हैं. हेरा फेरी 3 अगले साल, 2024 के अंत में आएगी.

Also Read: Pushpa 2 OTT: अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 रिलीज के बाद इस प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, इतने करोड़ में हुई डील

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >