Money Laundering Case: जैकलीन फर्नांडिस ने ED के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का किया रुख

मालूम हो मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस से दिल्ली पुलिस सुकेश चंद्रशेखर मामले में उनकी कथित भूमिका के लिए पूछताछ कर चुकी है. अभिनेत्री पर सुकेश से करोड़ों के गिफ्ट्स लेने का आरोप लगा है.

200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने मामले में ED द्वारा दायर ECIR (FIR) और पूरक आरोपपत्र को रद्द करने की मांग करते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया.

क्या है जैकलिन फर्नांडिस पर आरोप

ईडी के अनुसार अभिनेत्री के कथित फ्रेंड सुकेश चंद्रशेखर ने कई महंगे तोहफे दिये. ईडी के अनुसार सुकेश ने करीब 7 करोड़ रुपये से अधिक रुपये जैकलिन फर्नांडिस पर खर्च कर दिए. सुकेश ने जैकलीन को महंगी ज्वैलरी, 57 लाख रुपये का घोड़ा गिफ्ट किया था. हालांकि जैकलीन ने कहा था कि वह सुकेश के बारे में नहीं जानती थी, वह क्या करता है, इसकी भी जानकारी उसे नहीं थी. जैकलीन ने बताया, सुकेश ने उसे खुद को कारोबारी बताया था.

जैकलीन फर्नांडीस से हो चुकी है पूछताछ

मालूम हो मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस से दिल्ली पुलिस सुकेश चंद्रशेखर मामले में उनकी कथित भूमिका के लिए पूछताछ कर चुकी है. अभिनेत्री पर सुकेश से करोड़ों के गिफ्ट्स लेने का आरोप उस समय लगा, जब वह तिहाड़ जेल में था और मनी लॉन्ड्रिंग के लिए उससे ऊपर जांच की जा रही थी.

Also Read: नोरा फतेही ने जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ किया मानहानि का मुकदमा, जानें क्या है पूरा मामला

नोरा फतेही से भी हो चुकी है पूछताछ

मनी लॉड्रिंग मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही से भी पूछताछ हो चुकी है. पुलिस नोरा से भी घंटों पूछताछ की है. चंद्रशेखर फिलहाल जेल में है. उस पर रसूखदार लोगों सहित कई लोगों के साथ ठगी करने का आरोप है. इसमें फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह भी शामिल हैं.

क्या है पूरा मामला

कॉनमैन सुकेश चन्द्रशेखर पर व्यवसायियों, राजनेताओं और मशहूर हस्तियों से पैसे वसूलने का आरोप लगाया गया है. जब वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद थे, तब उन्होंने कथित तौर पर एक शीर्ष सरकारी अधिकारी के रूप में पेश होकर फार्मा प्रमुख रैनबैक्सी के पूर्व मालिक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह से 200 करोड़ रुपये की उगाही की थी. इससे पहले, एक रिपोर्ट में कहा गया था कि सुकेश चंद्रशेखर ने जेल में रहने के दौरान जैकलीन फर्नांडीस को 10 करोड़ रुपये से अधिक का उपहार भेजा था. सूत्रों ने यह भी बताया कि जब सुकेश चन्द्रशेखर जमानत पर बाहर था तो उन्होंने अभिनेत्री के लिए मुंबई से चेन्नई के लिए एक चार्टर्ड फ्लाइट भी बुक की थी. ईडी को यह भी संदेह है कि सुकेश ने एक व्यवसायी की पत्नी से जो बड़ी रकम वसूली थी, वह जैकलीन फर्नांडीस को दी गई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >