Rasika Dugal in Mirzapur: The Movie: एक्ट्रेस रसिका दुग्गल उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिन्होंने अपने किरदारों के जरिए दर्शकों के सामने महिलाओं की अलग-अलग परतें पेश की हैं. चाहे वह ‘मिर्जापुर’ की बीना त्रिपाठी हो या ‘दिल्ली क्राइम’ की नीती सिंह, रसिका ने हमेशा ऐसे किरदार चुने हैं जो सिर्फ एक तय छवि में फिट नहीं बैठते.
अब एक बार फिर वह ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में बीना त्रिपाठी के किरदार में नजर आने वाली हैं. उन्होंने अपने स्ट्रांग किरदार से आज भी दर्शकों के दिलों में छाप छोड़ा है और कालीन भइया की बीवी बनकर राज किया है. आइये जानते है कालीन भैया की बीना जी के किरदार और उनकी निजी जिंदगी से जुड़े कई पहलुओं के बारे में.
Rasika Dugal Belongs to Jharkhand: झारखंड से बिलॉन्ग करती हैं रसिका दुग्गल
रसिका दुग्गल झारखंड से बिलॉन्ग करती हैं का जन्म और बचपन झारखंड के जमशेदपुर में बीता है. वह 18 साल की उम्र तक वहीं रहीं, जिसके बाद पढ़ाई के लिए शहर से बाहर चली गईं. उनके माता-पिता आज भी झारखंड में रहते हैं. उन्होंने भारती और हर्ष के एक पॉडकास्ट में बताया था कि वह झारखंड को बहुत मिस करती हैं और जब भी मौका मिलता है, वह अपने घर झारखंड निकल जाती हैं.
उन्होंने अपने होम स्टेट पर आधारित डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘Postcards from Jharkhand’ पर भी काम किया था. उन्होंने इसे अपने घर को नए नजरिए से जानने जैसा एक्सपीरियंस बताया.
How Rasika Dugal Got Bina Tripathi Role: कैसे मिली रसिका दुग्गल को मिर्जापुर
रसिका दुग्गल ने एक इंटरव्यू में बताया की मिर्जापुर में काम मिलना उनके लिए इतना आसान नहीं था. एक समय ऐसा भी आया था, जब यह सीरीज उनके हाथ से निकल सकती थी. रसिका ने बताया कि मिर्जापुर शो के क्रिएटर और डायरेक्टर करण अंशुमन उनके फ्रेंड है लेकिन उन्हें खुद उनसे काम मांगने में झिझक हो रही थी. उन्हें जब पता चला कि करण कोई नया शो बना रहे हैं.
उस समय रासिका ने सोचा कि अगर करण उन्हें कास्ट करना चाहते होते, तो खुद उनसे कांटेक्ट कर लेते. हालांकि, उनके एक दोस्त ने उन्हें सलाह दी कि उन्हें करण को एक मैसेज करना चाहिए. इसके बाद उन्होंने करण को मैसेज किया. इस मैसेज का जवाब उन्हें महज एक मिनट के अंदर मिल गया. करण ने उनसे मिलने और शो के बारे में बात करने के लिए कहा.
मिलने के बाद दोनों की सीरीज को लेकर बात हुई और रसिका ने रोल देखकर तुरंत हां कर दिया था. हालांकि, किरदार उनके पहले के लुक और इमेज से काफी अलग था. इसी वजह से उनके मन में थोड़ी घबराहट भी थी. उन्हें यह भी डर रहता था कि कहीं मेकर्स को ऐसा न लगे कि वह इस किरदार को निभाने में सक्षम नहीं हैं. वह इस बात को लेकर काफी नर्वस थीं कि क्या वह अपने किरदार के साथ न्याय कर पाएंगी या नहीं. आज जब वह पीछे मुड़कर देखती हैं, तो उन्हें लगता है कि उनका एक छोटा-सा फैसला उनके करियर के लिए बहुत बड़ा साबित हुआ.
Bina Tripathi is More than Strong Women: बीना को सिर्फ मजबूत महिला’ कहना सही नहीं होगा
रसिका दुग्गल ने एक इंटरव्यू में मिर्जापुर में बीना त्रिपाठी के किरदार को लेकर बताया कि बीना को किसी एक खांचे में फिट नहीं किया जा सकता. वह न तो पूरी तरह पीड़ित है और न ही पारंपरिक अर्थों में नायिका.रसिका का मानना है कि लंबे समय तक फिल्मों और सीरीज में ‘मजबूत महिला किरदार’ को ही वीमेन एम्पावरमेंट का प्रतीक माना गया. लेकिन उनके अनुसार असली महिलाएं इससे कहीं ज्यादा जटिल होती हैं.
कोई महिला एक पल इमोशनल और दूसरे पल रणनीतिक हो सकती है. वह संवेदनशील होने के साथ-साथ महत्वाकांक्षी हो सकती है और अच्छे इरादों के बावजूद गलत फैसले भी ले सकती है. इसलिए महिला किरदारों को भी पुरुष किरदारों की तरह भावनात्मक और नैतिक जटिलताएं दी जानी चाहिए. यह भी पढ़ें: Postcard From Jharkhand: मिर्जापुर फेम रसिका दुग्गल ने की झारखंड की तारीफ, बोली- अब दुनिया देखेगी…
Why Bina Tripathi is Challenging? बीना निभाना क्यों है चुनौतीपूर्ण?
रसिका ने बीना को अपने करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण किरदारों में से एक बताया है. उनके लिए यह किरदार इसलिए खास है क्योंकि बीना को हर सीजन में एक नए तरीके से समझने का मौका मिला. अब बड़े पर्दे पर कहानी को आगे बढ़ाते हुए दर्शकों को उसके व्यक्तित्व की कुछ और परतें देखने को मिल सकती हैं.
एक इंटरव्यू में बातचीत में रसिका ने बताया कि बीना को निभाना उनके लिए लगातार चुनौतीपूर्ण रहा है और यह किरदार उन्हें अपने अलग अंदाज से जोड़ता है. इतना ही नहीं फिल्म रिलीज होने वाली हैं और वह काफी नर्वस है और दर्शकों के रिस्पांस देखने के लिए.
Rashika Dugal on Onscreen Relation With Pankaj Tripathi urf Kaleen Bhaiya: कालीन भैया के साथ कैसा हैं ऑनस्क्रीन रिश्ता
रसिका दुग्गल ने एक इंटरव्यू में मिर्जापुर में पंकज त्रिपाठी के साथ ऑनस्क्रीन कमेस्ट्री को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि पंकज बहुत अच्छे इंसान हैं. उनकी सबसे खास बात यह है कि वह जैसे हैं, वैसे ही रहते हैं. रसिका ने बताया की उनका मिजाज भी काफी मजाकिया हैं और वह मिर्जापुर से पहले टेलीविजन सीरीज ‘पाउडर’ में साथ काम कर चुके हैं.
रसिका ने जिक्र किया कि, ‘मिर्जापुर’ के पहले सीजन की शूटिंग के दौरान जब हम सेट पर मिले थे, तो हमारी बातचीत ‘पाउडर’ के एक सीन को लेकर शुरू हो गई थी. वह सीन आज भी हम दोनों को अच्छी तरह याद था. उन्होंने आगे बताया इतने सालों में एक अभिनेता के तौर पर उन दोनों में काफी बदलाव आया है.
