Mirzapur The Movie: ‘मिर्जापुर’ के फैंस लंबे समय से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. इस बीच फिल्म की कास्ट को लेकर एक बड़ा बदलाव भी चर्चा में रहा है. जीतेंद्र कुमार ने विक्रांत मैसी की जगह ली है, जिसके बाद फैंस के मन में सवाल था कि नए कलाकार के साथ ‘मिर्जापुर’ की पुरानी केमिस्ट्री कैसी रहेगी. अब डिंपल का किरदार निभाने वाली हर्षिता गौड़ ने इस बदलाव पर खुलकर बात की है. उन्होंने माना कि शुरुआत में उन्हें भी विक्रांत की कमी महसूस हुई, लेकिन जीतेंद्र ने शूटिंग के दौरान अपनी अलग जगह बना ली.
Mirzapur The Movie: विक्रांत मैसी को लेकर क्या बोलीं हर्षिता गौड़?
हर्षिता ने India TV को दिए इंटरव्यू में बताया कि जब उन्हें पता चला कि विक्रांत फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे, तो उनके मन में भी यही आया कि काश वह साथ होते. हालांकि, बाद में जीतेंद्र कुमार को यह रोल मिलने की बात सामने आई और उनके साथ शूटिंग शुरू हुई.
हर्षिता के मुताबिक, शुरुआत में विक्रांत का नाम दिमाग में आना स्वाभाविक था, लेकिन जीतेंद्र के साथ काम करने के बाद उनका एक्सपीरियंस काफी अच्छा रहा. उन्होंने जीतेंद्र को एक अच्छा एक्टर बताया और कहा कि उन्होंने फिल्म में अपना पूरा दिल लगाया है.
Mirzapur The Movie: क्या विक्रांत के फैंस को खलेगी कमी?
हर्षिता का मानना है कि विक्रांत मैसी के पुराने फैंस उन्हें जरूर मिस करेंगे. आखिरकार वह लंबे समय तक ‘मिर्जापुर’ का हिस्सा रहे हैं. लेकिन एक्ट्रेस को भरोसा है कि जीतेंद्र की परफॉर्मेंस देखने के बाद दर्शक निराश नहीं होंगे.
उन्होंने कहा कि लोग थिएटर से यह सोचकर बाहर नहीं निकलेंगे कि जीतेंद्र ने अच्छा काम नहीं किया. उनके मुताबिक, जीतेंद्र ने अपने किरदार के लिए काफी मेहनत की है और फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस देखने लायक होगी.
Mirzapur The Movie: पुराने ग्रुप में जीतेंद्र कैसे फिट हुए?
‘मिर्जापुर’ की टीम के कई कलाकार पिछले 8-9 सालों से एक-दूसरे के साथ काम कर रहे हैं. ऐसे में जीतेंद्र के लिए इस ग्रुप में शामिल होना थोड़ा अलग एक्सपीरियंस रहा होगा. लेकिन हर्षिता ने बताया कि उन्होंने टीम में इतनी आसानी से जगह बना ली कि कभी ऐसा नहीं लगा कि वह नए हैं.
एक्ट्रेस ने कहा कि जीतेंद्र पूरी तरह टीम के साथ घुल-मिल गए और उनका व्यवहार ऐसा रहा जैसे वह शुरू से ही इस ग्रुप का हिस्सा हों.
ये भी पढ़ें: Mirzapur: The Movie: फुल मसाला एंटरटेनर और पैसा वसूल होगी… मुन्ना भैया ने बता दिया या कैसी होगी मूवी
