Mirzapur The Film: कालीन भैया, मुन्ना और गुड्डू पंडित की होगी वापसी, क्राइम-थ्रिलर में धमाल मचाएंगे ये कलाकार

Mirzapur The Film: मिर्जापुर द फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब अली फजल और और ऋचा चड्ढा ने बताया कि मूवी में कौन से किरदार वापसी कर सकते हैं.

Mirzapur The Film: प्राइम वीडियो की पॉपुलर वेब सीरीज मिर्जापुर दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है. इसके तीनों सीजन ब्लॉकबस्टर थे. मेकर्स ने कुछ महीने पहले मिर्जापुर फिल्म की अनाउंसमेंट की थी. हाल ही में आयोजित स्क्रीन लाइव इवेंट में, अली फजल और ऋचा चड्ढा ने मोस्ट अवेटेड मूवी को लेकर लेटेस्ट अपडेट शेयर किया. उन्होंने बताया कि कौन से किरदार वापसी कर सकते हैं.

मिर्जापुर फिल्म में कौन से किरादर की होगी वापसी

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अली फजल ने कहा, ”फिल्म में सिर्फ मैं ही नहीं, बल्कि दिव्येंदु, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी भी होंगे. यह शुरुआत में वापस जाकर कहानी दोबारा कहने जैसा है. एक्टर से जब शूटिंग डिटेल्स को लेकर पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि जब आप मुझे मेरे बाल काटते और इसे बड़े होते देखेंगे, तो आपको पता चल जाएगा कि मैं मिर्जापुर के सेट पर वापस आ गया हूं.

मिर्जापुर की क्या होगी कहानी

वहीं ऋचा चड्ढा ने कहा, ”मिर्जापुर का जन्म गैंग्स ऑफ वासेपुर के बाद हुआ. यह अब एक कल्ट फिल्म है, लेकिन जब हम इसे बना रहे थे, तो हमें एहसास नहीं था कि इतनी बड़ी ब्लॉकबस्टर बन जाएगी. दरअसल मिर्जापुर द फिल्म में वेब सीरीज की कुछ कहानियों को फिर से दिखाया जाएगा. वहीं सीरीज के कुछ सबसे प्रिय किरदारों की वापसी होगी. जिसमें मुन्ना भैया और कंपाउंडर शामिल हैं. इस बीच, अली फजल की अपकमिंग फिल्म अनुराग बसु की मेट्रो… इन डिनो है. इसके अलावा, वह सनी देओल की लाहौर 1947 और कमल हासन-स्टारर ठग लाइफ में दिखाई देंगे.

Also Read- Mirzapur The Film: श्वेता त्रिपाठी ने किया ‘मिर्जापुर द फिल्म’ पर बड़ा खुलासा, कहा- यह एक पावर पैक्ड…

Also Read- Mirzapur Film: गुड्डू पंडित ने फिल्म की दिलचस्प कहानी को लेकर दिया बड़ा अपडेट, बोले- मृत लोग…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >