September 2026 Movie Releases: ‘मिर्जापुर’ के बाद सितंबर में कौन मचाएगा बॉक्स ऑफिस पर धमाल? देखें पूरी लिस्ट

सितंबर 2026 सिनेमा प्रेमियों के लिए खास होगा, जिसकी शुरुआत 'मिर्जापुर: द मूवी' से होगी. महीने भर बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक की कई बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं. एक्शन, थ्रिलर, हॉरर और ड्रामा से लेकर पीरियड ड्रामा तक, हर जॉनर की फिल्में दर्शकों को मिलेंगी.

सितंबर 2026 सिनेमा लवर्स के लिए काफी खास रहने वाला है. महीने की शुरुआत ही ‘मिर्जापुर: द मूवी’ से हो रही है, जिसके बाद बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं. एक तरफ अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ का इंतजार है, तो दूसरी तरफ कार्थी की ‘सरदार 2’ और नानी की ‘द पैराडाइज’ जैसी फिल्मों पर भी दर्शकों की नजर रहेगी. यानी सितंबर में क्राइम, एक्शन, हॉरर, थ्रिलर और लोककथा से लेकर पीरियड ड्रामा तक, अलग-अलग जॉनर की फिल्में देखने को मिलेंगी.

4 सितंबर: ‘मिर्जापुर द मूवी’ से होगी महीने की शुरुआत

सितंबर की सबसे चर्चित रिलीज में सबसे पहला नाम ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का है. फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु और रवि किशन जैसे कलाकार नजर आएंगे. यह फिल्म लोकप्रिय ‘मिर्जापुर’ यूनिवर्स को बड़े पर्दे पर लेकर आ रही है. फिल्म की कहानी में एक बार फिर कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना त्रिपाठी से जुड़ी दुनिया देखने को मिलेगी.

  • रिलीज डेट: 4 सितंबर 2026
  • स्टारकास्ट: पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, रवि किशन
  • जॉनर: क्राइम, एक्शन, ड्रामा

इसी तारीख को यश की ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का अंग्रेजी वर्जन भी सिनेमाघरों में रिलीज हो रहा है. इसमें यश के साथ कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया और नयनतारा नजर आती हैं. अंग्रेजी कट मूल फिल्म से करीब 17 मिनट छोटा है.

10 सितंबर: ‘सरदार 2’ और ‘डिमोंटे कॉलोनी 3’

10 सितंबर को साउथ सिनेमा की दो चर्चित फिल्में रिलीज होने वाली हैं. कार्थी स्टारर ‘सरदार 2’ स्पाई-एक्शन थ्रिलर है. फिल्म में कार्थी डबल रोल में नजर आएंगे, जबकि एसजे सूर्या खतरनाक विलेन के रूप में दिखाई देंगे. पीएस मिथरन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2022 की ‘सरदार’ का अगला चैप्टर है.

  • रिलीज डेट: 10 सितंबर 2026
  • स्टारकास्ट: कार्थी, एसजे सूर्या, मालविका मोहनन
  • जॉनर: स्पाई एक्शन, थ्रिलर

इसी दिन हॉरर फ्रेंचाइजी ‘डिमोंटे कॉलोनी 3’ भी रिलीज होगी. फिल्म में अरुलनिथि समेत कई कलाकार नजर आएंगे और कहानी एक बार फिर डर और रहस्य की दुनिया में ले जाएगी.

11 सितंबर: अक्षय-सैफ की ‘हैवान’

11 सितंबर को बॉलीवुड की बड़ी रिलीज ‘हैवान’ होगी. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस क्राइम थ्रिलर में अक्षय कुमार और सैफ अली खान आमने-सामने नजर आएंगे. खास बात यह है कि अक्षय इस बार विलेन के रोल में दिखाई देंगे, जबकि सैफ एक नेत्रहीन किरदार निभा रहे हैं. फिल्म में बोमन ईरानी, श्रीया पिलगांवकर और सैयामी खेर भी अहम भूमिकाओं में हैं.

  • रिलीज डेट: 11 सितंबर 2026
  • स्टारकास्ट: अक्षय कुमार, सैफ अली खान, बोमन ईरानी, श्रीया पिलगांवकर, सैयामी खेर
  • जॉनर: क्राइम, एक्शन, थ्रिलर

18 सितंबर: ‘ओम का हरि’ पर भी नजर

18 सितंबर को ‘ओम का हरि’ सिनेमाघरों में आने वाली है. फिल्म में दिग्गज अभिनेता रघुबीर यादव मुख्य भूमिका में हैं. कहानी में उनका किरदार अपनी मौत की भविष्यवाणी करता है. फिल्म की एक खास वजह दिग्गज गायिका आशा भोसले का अंतिम गीत भी है.

  • रिलीज डेट: 18 सितंबर 2026
  • स्टारकास्ट: रघुबीर यादव
  • जॉनर: ड्रामा

ये भी पढ़ें: नाक में सिंदूर, हाथों में कांच की चूड़ियां...Tamannaah Bhatia के इस लुक में दिखा बिहारी रंग, जानें क्या है इस परंपरा का राज

24 सितंबर: नानी की ‘द पैराडाइज’

सितंबर के आखिरी हफ्ते में साउथ की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द पैराडाइज’ रिलीज होगी. श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नानी लीड रोल में हैं. वह जदल नाम के किरदार में नजर आएंगे, जो एक शोषित आदिवासी समुदाय के अधिकारों के लिए लड़ता है. राघव जुयाल फिल्म में विलेन विक्रम मलिक का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म को तेलुगु के अलावा हिंदी समेत कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा.

  • रिलीज डेट: 24 सितंबर 2026
  • स्टारकास्ट: नानी, राघव जुयाल, कायडू लोहक
  • जॉनर: पीरियड एक्शन, ड्रामा

25 सितंबर: ‘द व्वान’ की रहस्यमयी दुनिया

25 सितंबर को सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ रिलीज होगी. फिल्म लोककथा, आध्यात्मिकता और सुपरनैचुरल कहानी को आधुनिक दुनिया के साथ जोड़ती है. फिल्म की कहानी पटना के पास मौजूद वन देवी मंदिर से जुड़ी लोककथा से प्रेरित बताई गई है.

  • रिलीज डेट: 25 सितंबर 2026
  • स्टारकास्ट: सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया
  • जॉनर: सुपरनैचुरल, लोककथा, थ्रिलर

ये भी पढ़ें: Mirzapur The Movie X Review: मिर्जापुर ने मचाया भौकाल या हुई फुस्स, टिकट बुक करने से जानें नेटिजन्स का फर्स्ट रिएक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >