Swayamwar: नेशनल टेलीविजन पर अपनी दुल्हन तलाश करेंगे मीका सिंह! राखी सावंत की तरह रचाएंगे स्वयंवर

मीका सिंह के गाने लोगों को काफी पसन्द आते है और कई बार वो अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते है. लेकिन इस बार वो अपने स्वयंवर को लेकर चर्चा में है. मीका रियलिटी शो में अपनी पार्टनर की खोज करेंगे.

Mika Singh swayamwar: राखी सावंत, रतन राजपूत, राहुल महाजन और मल्लिका शेरावत ने नेशनल टेलीविजन पर स्वयंवर रचाया था. इन सब ने शो के जरिए अपने पार्टनर को चुना था. हालांकि उनका रिश्ता कुछ ही समय तक चला. अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ने जा रहा है और वो है सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) का. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मीका रियलिटी शो में अपनी पार्टनर की खोज करेंगे.

मीका सिंह के गाने लोगों को काफी पसन्द आते है और कई बार वो अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते है. टाइम्स ऑफ इंडिया को सूत्र ने जानकारी दी कि, रियलिटी शो अतीत के स्वयंवरों के समान होगा. इसे कुछ महीनों में प्रसारित करने की योजना है. शो में मीका की शादी नहीं होगी, वह केवल सगाई करेंगे और अपने रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे.

शो को लेकर मीका सिंह उत्साहित

सूत्र के अनुसार, ‘मीका शो का हिस्सा बनकर वाकई बहुत उत्साहित हैं. शो में भाग लेने वाले कंटेस्टेंट देश भर से होंगे.’ बता दें कि रतन राजपूत, राखी सावंत, मल्लिका शेरावत ने शो में अपने द्वारा चुने गए पार्टनर से शादी नहीं की थी. तीनों में से किसी का रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चला.

Also Read: Exclusive: अपने एक्स पति को मुफ्त की पब्लिसिटी नहीं लेने दूंगी- निशा रावल

राहुल महाजन की शादी

राहुल महाजन ने शो राहुल दुल्हनिया ले जाएगा में शादी की थी. उन्होंने 25 वर्षीय बंगाली मॉडल डिंपी गांगुली के साथ 2010 में शादी की और दोनों का रिश्ता करीब चार साल तक चला. 2015 में दोनों का तलाक हो गया था. वहीं, मल्लिका शेरावत ने अपने रियलिटी शो, द बैचलरेट इंडिया, मेरे ख्यालों की मलिका में विजय सिंह को चुना था. लेकिन लेकिन एक साल के अंदर ही दोनों के बीच सब कुछ खत्म हो गया.

कपिल शो में मीका सिंह

पिछले महीने मीका सिंह द कपिल शर्मा शो में नजर आए थे. शो में उनके साथ सनी लियोनी भी थी. इस दौरान कपिल शर्मा ने मीका के शादी के बारे में सनी से पूछा था कि, कब शादी करेगा मीका सिंह. इस पर एक्ट्रेस ने कहा था, अगले साल.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >