‘माइकल’ के आगे फीकी पड़ी ‘भूत बंगला’ और ‘धुरंधर 2’, वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने चौंकाया

Michael Box Office Collection Day 4: माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ ने नेगेटिव रिव्यू के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में 2000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की, जबकि ‘भूत बंगला’ और ‘धुरंधर 2’ की रफ्तार पर असर साफ दिख रहा है.

Michael Box Office Collection Day 4: पॉप किंग Michael Jackson की जिंदगी पर बनी फिल्म ‘माइकल’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कहीं ज्यादा बड़ा खेल दिखा रही है. रिलीज से पहले और बाद में मिले नेगेटिव रिव्यू भी इसकी रफ्तार को रोक नहीं पाए. दुनियाभर में ओपनिंग वीकेंड पर ही फिल्म ने 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर इंडस्ट्री को चौंका दिया है.

भारत में ‘माइकल’ का प्रदर्शन

भारत में भी फिल्म का प्रदर्शन धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है. पेड प्रीव्यू से शुरुआत करने वाली इस फिल्म ने पहले दिन 3.70 करोड़, दूसरे दिन 5.25 करोड़ और तीसरे दिन 5.85 करोड़ की कमाई की. चौथे दिन फिल्म ने 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया. इसी के साथ भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन करीब 22.50 करोड़ और नेट कलेsक्शन 18.75 करोड़ तक पहुंच गया है.

‘भूत बंगला’ की रफ्तार पर ब्रेक

अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ 200 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है, लेकिन ‘माइकल’ की एंट्री ने इसकी कमाई की रफ्तार पर असर डाला है. 11वें दिन फिल्म ने 3.65 करोड़ का कलेक्शन किया और अब तक भारत में 117.05 करोड़ की कमाई कर चुकी है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी तेजी से 200 करोड़ के करीब पहुंच रहा है.

‘धुरंधर 2’ का फीका पड़ता जादू

वहीं रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को रिलीज हुए 40 दिन हो चुके हैं. फिल्म ने अब तक भारत में 1131 करोड़ और दुनियाभर में 1779 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है. हालांकि, नई फिल्मों की एंट्री के चलते इसकी कमाई अब धीरे-धीरे कम होती नजर आ रही है.

कुल मिलाकर, ‘माइकल’ ने नेगेटिव रिव्यू के बावजूद यह साबित कर दिया है कि मजबूत फैन फॉलोइंग और स्टार पावर के दम पर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है.

यह भी पढ़ें: ‘राजा शिवाजी’ से लेकर ‘कारा’ तक, इस हफ्ते रिलीज हो रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, देखें पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >