23 दिनों में Michael ने मचाया धमाल, अब सबसे बड़ी म्यूजिक बायोपिक बनने की तैयारी

Michael Box Office Collection Day 23: माइकल जैक्सन की बायोपिक Michael ने बॉक्स ऑफिस पर 604 मिलियन डॉलर की कमाई कर बड़ी सफलता हासिल की है. Jaafar Jackson स्टारर यह फिल्म अब Bohemian Rhapsody के रिकॉर्ड के करीब पहुंच रही है और दुनियाभर में शानदार प्रदर्शन कर रही है.

Michael Box Office Collection Day 23: माइकल जैक्सन की जिंदगी पर बनी म्यूजिकल बायोपिक Michael बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. निर्देशक Antoine Fuqua की इस फिल्म में जाफर जैकसन ने मुख्य भूमिका निभाई है और उनकी परफॉर्मेंस को दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिल रहा है. रिलीज के 23 दिनों बाद भी फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है.

24 अप्रैल को रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआती वीकेंड में ही दुनिया भर में दमदार कमाई की थी. अब फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 604 मिलियन डॉलर के पार पहुंच चुका है. इसमें नॉर्थ अमेरिका से करीब 250 मिलियन डॉलर और इंटरनेशनल मार्केट से लगभग 353.8 मिलियन डॉलर की कमाई शामिल है. ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक तीसरे वीकेंड में भी फिल्म 20 मिलियन डॉलर से ज्यादा का बिजनेस कर सकती है.

भारत में धीमी हुई रफ्तार

भारत में फिल्म की शुरुआत अच्छी रही थी, लेकिन अब इसकी कमाई काफी धीमी पड़ गई है. Sacnilk के रिपोर्ट्स के अनुसार, 23वें दिन फिल्म ने भारत में करीब 0.02 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया. अब तक फिल्म का कुल भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 67.98 करोड़ रुपये पहुंच चुका है, जबकि नेट कलेक्शन 56.84 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. हालांकि ग्लोबल स्तर पर फिल्म का प्रदर्शन कहीं ज्यादा मजबूत दिखाई दे रहा है.

‘Bohemian Rhapsody’ के रिकॉर्ड पर नजर

अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या Michael अब तक की सबसे बड़ी म्यूजिक बायोपिक Bohemian Rhapsody का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी. फिलहाल यह रिकॉर्ड 910.8 मिलियन डॉलर के साथ उसी फिल्म के नाम है. Michael पहले ही Elvis को पीछे छोड़ चुकी है. खास बात यह है कि नॉर्थ अमेरिका में Michael ने Bohemian Rhapsody की घरेलू कमाई को भी पार कर लिया है.

आलोचकों से मिले मिले-जुले रिव्यू

फिल्म को समीक्षकों से औसत प्रतिक्रिया मिली है. कई क्रिटिक्स ने इसे माइकल जैक्सन की जिंदगी को सतही तरीके से दिखाने वाला बताया. इसके बावजूद दर्शकों के बीच फिल्म की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. सोशल मीडिया और फैंस के पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का असर इसकी कमाई पर साफ दिखाई दे रहा है.

IMAX और प्रीमियम स्क्रीन पर फिल्म की वापसी के बाद इसके कलेक्शन में और बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है. यही वजह है कि अब फिल्म को साल की सबसे बड़ी म्यूजिकल हिट्स में गिना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Chand Mera Dil: बॉक्स ऑफिस पर भीड़ जुटाने की तैयारी, पहले दिन इतने सस्ते मिलेंगे टिकट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >