Meri Zindagi Hai Tu Episode 32 क्यों टला? जानिए अब कब होगा टेलीकास्ट

Meri Zindagi Hai Tu Episode 32: पाकिस्तानी ड्रामा ‘मेरी जिंदगी है तू’ का एपिसोड 32 तय दिन पर रिलीज नहीं हुआ, जिससे फैंस निराश हो गए. जानिए एपिसोड क्यों टला और अब नया एपिसोड कब टेलीकास्ट होगा.

Meri Zindagi Hai Tu Episode 32: पाकिस्तानी ड्रामा ‘मेरी जिंदगी है तू’ का इंतजार कर रहे फैंस को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब 28 फरवरी शनिवार को आने वाला एपिसोड ऑन-एयर ही नहीं हुआ. खास बात यह है कि इस एपिसोड को शो का फिनाले एपिसोड भी बताया जा रहा था, इसलिए दर्शक इसे देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे. लेकिन तय तारीख पर एपिसोड के प्रसारित न होने से फैंस निराश हो गए और सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे कि आखिर यह एपिसोड क्यों नहीं आया. ऐसे में अब सवाल है कि फिनाले एपिसोड आखिर टला क्यों और अब यह कब टेलीकास्ट होगा? आइए जानते हैं.

क्यों नहीं आया नया एपिसोड?

पाकिस्तानी सीरियल्स की अपडेट देने वाले एक इंस्टाग्राम पेज के मुताबिक, मेकर्स इस ड्रामा को थोड़ा और आगे बढ़ाना चाहते हैं ताकि इसका अंत ईद के बाद दिखाया जा सके. दरअसल, रमजान के महीने में अक्सर टीवी शोज की TRP कम हो जाती है, क्योंकि लोगों का रोज का रूटीन बदल जाता है. इसलिए मेकर्स चाहते हैं कि ड्रामा का फिनाले ऐसे समय पर आए जब ज्यादा लोग इसे देख सकें और शो अच्छे तरीके से खत्म हो.

अब कब आएगा एपिसोड 32?

एपिसोड के टलने के बाद अब जानकारी सामने आई है कि शो ‘मेरी जिंदगी है तू का एपिसोड 32’ अगले शनिवार को रिलीज किया जाएगा. यानी फैंस को नया एपिसोड देखने के लिए एक हफ्ते और इंतजार करना पड़ेगा. पाकिस्तान में यह शो अब हफ्ते में एक बार, हर शनिवार रात 10:30 बजे (PKT) टेलीकास्ट होता है और इसके बाद एपिसोड ARY Digital के ऑफिशियल YouTube चैनल पर भी उपलब्ध हो जाता है.

क्या काम्यार आयरा को माफ करेगा?

इस ड्रामा में हानिया आमिर (आयरा) और बिलाल अब्बास खान (काम्यार) लीड रोल में नजर आ रहे हैं और दोनों की केमिस्ट्री को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. कहानी अब अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ रही है, इसलिए आने वाले एपिसोड में कई बड़े ट्विस्ट देखने को मिल सकते हैं. माना जा रहा है कि अगला एपिसोड कहानी को सीधे फिनाले की तरफ ले जाएगा और इसमें यह भी साफ हो सकता है कि काम्यार, आयरा को माफ करेगा या नहीं.

यह भी पढ़ें: मार्च के पहले हफ्ते OTT पर लगेगा एंटरटेनमेंट का मेला, रिलीज होंगी 10 नई फिल्में और वेब सीरीज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >