भारतीय सिनेमा के शोमैन राज कपूर ने अपनी अभिनय कौसल से सभी को प्रभावित किया. हालांकि, उनकी 1970 में आई महत्वाकांक्षी फिल्म 'मेरा नाम जोकर' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी. इस फिल्म के बाद राज कपूर को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा और वह कर्ज में भी डूब गए थे. कहा जाता है की उनकी हालत इतनी खराब हो गयी थी कि उन्हें ‘आरके स्टूडियोज’ तक गिरवी रखना पड़ा था. एक इंटरव्यू में उनके भतीजे मोंटी प्रेमनाथ ने बताया कि फिल्म को पूरा करने के लिए राज कपूर ने अपनी पत्नी की सोने की चूड़ियां तक गिरवी रख दी थी. आइये जानते है, इंटरव्यू में मोंटी प्रेमनाथ ने कौन-कौन से राज खोले.
Mera Naam Joker: मनोज कुमार एडिट करना चाहते थे फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’
विक्की लालवानी से बातचीत के दौरान दिवंगत अभिनेता प्रेमनाथ के बेटे मोंटी ने फिल्म 'मेरा नाम जोकर' से जुड़ी कुछ पुरानी यादें शेयर कीं. मोंटी ने अभिनेता मनोज कुमार की कई फिल्मों में उनके सहायक के रूप में काम किया था.
मोंटी ने यह भी बताया कि मनोज कुमार ने राज कपूर से कहा था कि वह फिल्म के दूसरे और तीसरे हिस्से को एडिट करना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें कहानी कुछ लंबी लगी थी. मोंटी के अनुसार, राज कपूर इस फिल्म को लेकर काफी भावुक और उत्साहित थे. वह उनके और शर्मिला टैगोर के साथ फिल्म का चौथा चैप्टर भी बनाना चाहते थे.
बता दें कि मनोज कुमार ने 'मेरा नाम जोकर' में सिमी गरेवाल के किरदार के बॉयफ्रेंड की छोटी-सी भूमिका भी निभाई थी. फिल्म दो इंटरवल के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसकी कुल अवधि करीब 4 घंटे 15 मिनट थी.
Raj Kapoor Mortgaged Wife's Bangles: जब राजकपूर ने फिल्म के लिए बेच दी पत्नी कृष्णा की चूड़ियां
मोंटी ने इंटरव्यू में बताया कि, राज कपूर ने मनोज कुमार के एडिटिंग वाले सुझाव को स्वीकार नहीं किया था और उन्होंने कहा था कि यह उनकी अपनी फिल्म है और वह इसमें किसी को दखल नहीं देने देंगे.
जब मनोज कुमार ने उन्हें याद दिलाया कि फिल्म बनाने में काफी पैसा खर्च हो चुका है, तो राज कपूर ने जवाब दिया कि उन्होंने यह पैसा अपनी फिल्मों से ही कमाया है और अब वह इसे अपनी फिल्म में लगा रहे हैं.
मोंटी ने यह भी बताया कि,
“राज अंकल ने फिल्म के लिए अपनी पत्नी कृष्णा की सोने की चूड़ियां तक गिरवी रख दी थीं “. उन्होंने आगे कहा कि, राज कपूर और मनोज कुमार के बीच एक समानता यह भी थी कि मनोज कुमार ने भी अपनी फिल्म 'क्रांति' को पूरा करने के लिए अपनी कई संपत्तियां बेच दी थी".
Manoj Kumar Paid For His Expenses: जब मनोज कुमार ने फिल्म के लिए अपनी जेब से निकाले थे पैसे
मुंबई मिरर को दिए एक पुराने इंटरव्यू में मनोज कुमार ने भी फिल्म से जुड़े अपने अनुभव के बारे में बात की थी. उन्होंने बताया था कि उन्होंने फिल्म की एक कहानी को बेहतर बनाने में मदद की थी, लेकिन इसके बदले उन्होंने किसी तरह का क्रेडिट लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने यह भी कहा था कि फिल्म की शूटिंग के दौरान अपने आने-जाने और होटल में ठहरने का खर्च उन्होंने खुद उठाया था.
