Lockdown के खिलाफ PM Modi को पत्र लिख बुरे फंसे Kamal Haasan, यूजर्स बोले- बंद करो दिखावा

Kamal Haasan ने अपने लेटर में कहा है कि वे प्रधानमंत्री द्वारा देशभर में लॉकडाउन के निर्णय से असंतुष्ट हैं. लेकिन उनका इस तरह का लेटर सोशल मीडिया पर लोगों को पसंद नहीं आया.

कोरोना वायरस तेजी से पूरे देश में फैल रहा है. हर दिन इससे मरने वालों की सख्ंया बढ़ती जा रही है. इस बीच अभिनेता से नेता बने कमल हासन (Kamal Haasan) ने पीएम मोदी को ओपन लेटर लिखा है. कमल हासन ने अपने लेटर में कहा है कि वे प्रधानमंत्री द्वारा देशभर में लॉकडाउन के निर्णय से असंतुष्ट हैं. लेकिन उनका इस तरह का लेटर सोशल मीडिया पर लोगों को पसंद नहीं आया. अब कमल अपने लेटर के कारण जमकर ट्रोल हो रहे है.

Also Read: फिल्म निर्माता करीम मोरानी की दोनों बेटियां Corona Positive, परिवार के लोगों को रखा गया अलग

कमल हासन ने लिखा है, ‘मैंने आपको पहला खत 23 मार्च को लिखा था. इसमें सरकार से अनुरोध किया था कि समाज के कमजोर तबके की अनदेखी न की जाए. अगले ही दिन देश भर में एक सख्‍त लॉकडाउन तुरंत लागू कर दिया गया, लगभग नोटबंदी की स्‍टाइल में. मैं चौंक गया लेकिन आप मेरे चुने हुए नेता हैं इसलिए आप पर भरोसा किया. नोटबंदी के समय भी किया था लेकिन समय ने साबित कर दिया कि मैं गलत था, और आप भी.

आप देश के लीडर हैं और 1.4 बिलियन लोग आपकी बात मानते हैं. दुनियाभर में कोई ऐसा नेता ऐसा नहीं है जिनकी इतनी ज्यादा फॉलोइंग है. सारा देश आप पर भरोसा करता है. हम सब आपके निर्देशों पर चलने के लिए तैयार हैं. मैं भी एक लीडर हूं और एक लीडर होने के नाते मेरे आपसे कुछ सवाल हैं.’

उन्होंने आगे लिखा, ‘मुझे इस बात का डर है कि जिस तरह नोटबंदी के बाद से देश को नुकसान झेलना पड़ा ऐसा ही लॉकडाउन के साथ भी होता दिख रहा है. गरीबों के रोजगार खतरे में है और उनकी देखरेख करने वाला आपके अलावा और कोई नहीं है. जहां आपके कहने से एक तरफ लोग दीया जला रहे हैं, वहीं कई गरीब देश में ऐसे हैं जिनके पास खाना पकाने के लिए तेल नहीं है.’

कमल हासन ने लिखा, ‘देश की जीडीपी को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. हमें आशा है कि हम इस मुश्किल को एकजुट होकर निपट लेंगे जैसा कि हम हमेशा से करते आए हैं. मगर ये कुछ इस तरह से होना चाहिए जिससे सभी का भला हो. हम गुस्से में हैं लेकिन फिर भी आपके साथ खड़े हैं. जय हिंद.’

एक यूजर ने ट्रोल करते हुए लिखा, ‘एक खुला पत्र लिखने के बजाय आप पीएम से मिल सकते थे और उनसे मिल कर आमने सामने बात कर सकते थे. लेकिन पीएम को एक खुला पत्र लिखकर आप बच्चे की तरह सिर्फ दिखावा कर रहे हैं. आप यह दिखाने चाहते हैं कि आप गरीबों की चिंता ज्यादा करते हैं. इस तरह के नाटक की आवश्यकता नहीं है.’

एक और ट्रोलर ने कहा, ‘क्या इस आदमी को फोन पर पीएम द्वारा बड़े बैठक में नहीं बुलाया गया था? या सर्वदलीय बैठक में भाग लेने के लिए आमंत्रित नहीं किया गया? इसलिए पागलों की तरह चिल्ला रहा है.’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अब बस बंद करो अपना दिखावा.’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >