Mardaani 3 Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर डीसीपी शिवानी का जलवा बरकरार, तीसरे दिन सबसे ज्यादा कमाई

Mardaani 3 Collection Day 3: रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है. तीसरे दिन भी फिल्म की कमाई में थोड़ी बढ़त देखने को मिली है. तीन दिनों में फिल्म ने कुल 17.5 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. इसी के साथ इसने कुछ फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. जानिए उन फिल्मों के नाम…

By Aniket Kumar | February 2, 2026 11:51 AM

Mardaani 3 Collection Day 3: रानी मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मर्दानी 3’ आखिरकार बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई, और आते ही इसने दर्शकों का ध्यान खींच लिया. फिल्म को पहले दिन से ही अच्छा रिस्पॉन्स मिला और ओपनिंग डे पर करीब 4 करोड़ रुपये की कमाई हुई.

अब जब फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन पूरे हो चुके हैं, तो तीसरे दिन के आंकड़े सबको चौंका रहे हैं. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, तीसरे दिन फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो पहले और दूसरे दिन से ज्यादा है. दूसरे दिन फिल्म ने करीब 4 करोड़ रुपये कमाए थे. इस तरह तीन दिनों में फिल्म की कुल घरेलू कमाई 17.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

Sacnilk की रिपोर्ट; मर्दानी 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3

फिल्म का बजट और स्टारकास्ट

‘मर्दानी 3’ को डायरेक्टर अभिराज मिणावाला ने बनाया है. फिल्म का बजट करीब 75 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. इसे आदित्य चोपड़ा ने यश राज फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. फिल्म में रानी मुखर्जी के साथ जानकी बोडिवाला और मल्लिका प्रसाद अहम भूमिकाओं में नजर आ रही हैं. यह ‘मर्दानी’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है. इससे पहले ‘मर्दानी’ 2014 में और ‘मर्दानी 2’ साल 2019 में रिलीज हुई थी, और दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थीं.

कई फिल्मों को छोड़ा पीछे

कमाई के मामले में ‘मर्दानी 3’ ने हाल के दिनों में आई कई महिला प्रधान फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. पहले दिन फिल्म ने 3.8 करोड़ रुपये कमाए, जो रानी मुखर्जी की पिछली फिल्मों, श्रीमती चटर्जी बनाम नॉर्वे (1.27 करोड़), बंटी और बबली 2 (2.8 करोड़) और हिचकी (3.3 करोड़) से कहीं बेहतर है. इतना ही नहीं, फिल्म ने द बकिंघम मर्डर्स (1.15 करोड़) और हक (1.75 करोड़) जैसी फिल्मों को भी पहले दिन की कमाई में आसानी से मात दे दी है.

यह भी पढ़ें: Mardaani 3 की वो 5 खामियां, जिसने फिल्म को मास्टरपीस बनने से किया पीछे