Marco OTT Release: 100 करोड़ कमाने वाली मार्को इस ओटीटी पर हुई रिलीज, एक्शन थ्रिलर को करें एंजॉय

Marco OTT Release: हनीफ अदनी की ओर से निर्देशित मलयालम फिल्म मार्को दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली ए-रेटेड मलयालम फिल्म बन गई. अगर आपने अभी तक मूवी को नहीं देखा है, तो अब ओटीटी पर एंजॉय कर सकते हैं.

Marco OTT Release: हनीफ अडेनी की ओर से निर्देशित मलयालम फिल्म मार्को जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तो मूवी ने शानदार कमाई करते हुए इतिहास रच दिया था. यह दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली ए-रेटेड मलयालम फिल्म बन गई. मार्को में साउथ एक्टर उन्नी मुकुंदन, युक्ति थरेजा और कबीर दूहन सिंह मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म 20 दिसंबर 2024 को हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में रिलीज हुई थी. पैन इंडिया फिल्म अब ओटीटी पर उपलब्ध है.

मार्को हिंदी ओटीटी रिलीज

मुकुंदन स्टारर फिल्म पहले से ही ओवर-द-टॉप सर्विस अमेजन प्राइम वीडियो पर हिंदी स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है. ऐसे में आप इस वीकेंड इसे एंजॉय कर सकते हैं. फिल्म एक गैंगस्टर की कहानी है, जो अपने भाई की हत्या के बाद बदला लेने के लिए हत्यारों को खतरनाक ढंग से मारता है. यह एक हिंसक फिल्म है, इसलिए इसे केवल 18 उम्र से बड़े लोग देख सकते हैं.

मार्को ने 100 करोड़ का आंकड़ा किया था पार

यह फिल्म 20 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. उन्नी मुकुंदन की मुख्य भूमिका वाली यह मूवी भारत की सबसे तीव्र हिंसा वाली फिल्म मानी जाती है. रिलीज के 15 दिन के अंदर ही इस फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. वर्ल्डवाइड स्तर पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली यह पहली ए-रेटेड मलयालम फिल्म है. हनीफ अडेनी द्वारा निर्देशित और लिखित, एक्शन फिल्म 30 करोड़ रुपये के कथित बजट पर बनाई गई थी. मार्को कन्नड़, मलयालम, तेलुगु, तमिल भाषा में सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रही है. एक्ट्रेस शिवादा ने फिल्म की सराहना की थी और इसकी सफलता की भी तारीफ की. उन्होंने निर्देशक के काम की प्रशंसा की और फिल्म में प्रभावशाली स्टंट सीक्वेंस को लेकर कहा था कि इसे देखकर वह हैरान हो गई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >