Kalyani Jadhav Death: नहीं रही मराठी टीवी एक्ट्रेस कल्याणी कुराले,सड़क दुर्घटना में मौत, जानें पूरा मामला

Kalyani Jadhav Death: टीवी धारावाहिक ‘तुझ्यात जीव रंगला’ फेम मराठी टीवी एक्ट्रेस कल्याणी कुराले जाधव का निधन हो गया. कल्याणी की मोटरसाइकिल को कंक्रीट मिक्सर ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई.

Kalyani Jadhav Death: मराठी टीवी इंडस्ट्री से एक शॉकिग खबर आई है. जानी-मानी एक्ट्रेस कल्याणी कुराले जाधव (Kalyani Kurale Jadhav) नहीं रही. कल्याणी का एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया. उनकी मौत की खबर सुनकर हर कोई काफी हैरान है. उनकी उम्र मात्र 32 साल थी. मराठी इंडस्ट्री में हर कोई उन्हें यादकर श्रद्धांजलि दे रहा है.

कल्याणी कुराले जाधव का निधन

मराठी टीवी एक्ट्रेस कल्याणी कुराले जाधव का निधन रविवार को हुआ. एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कोल्हापुर जिले में कल्याणी कुराले की मोटरसाइकिल को कंक्रीट मिक्सर ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई. अधिकारी ने बताया कि टीवी धारावाहिक ‘तुझ्यात जीव रंगला’ में नजर आने वाली कल्याणी कुराले-जाधव शनिवार देर शाम घर जा रही थीं, तभी सांगली-कोल्हापुर राजमार्ग पर हलोंदी चौराहे के पास हादसा हो गया.

पुलिस अधिकारी ने कही ये बात

कोल्हापुर के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘उन्हें निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. ट्रैक्टर चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है.’

Also Read: सिद्धांत वीर ने आखिरी पोस्ट में किया था इन चीजों का जिक्र, एक्टर की मौत के बाद वायरल हुआ INSTA POST

टीवी एक्टर सिद्धांत सूर्यवंशी का निधन

वहीं, कुछ दिन पहले ही टीवी एक्टर टीवी एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का जिम में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. उनकी उम्र भी ज्यादा नहीं थी और वो सिर्फ 46 साल के थे. एक्टर ने सीरियल कुसुम के साथ अपनी शुरुआत की थी. उन्होंने कई शो में मुख्य किरदार भी निभाए थे. उन्हें कसौटी ज़िंदगी की, कृष्णा अर्जुन, क्या दिल में है जैसे शो में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में देखा गया था. वो आखिरी बार टीवी शो क्यों रिश्तों में कट्टी बट्टी और ज़िद्दी दिल में नजर आये थे. (भाषा इनपुट के साथ)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >