कुमार विश्वास से लेकर जावेद अख्तर तक, ये कवि एक शो के लिए चार्ज करते हैं इतने रुपये, जानें उनका नेटवर्थ

1 / 1
कुमार विश्वास से लेकर जावेद अख्तर तक, ये कवि एक शो के लिए चार्ज करते हैं इतने रुपये, जानें उनका नेटवर्थ
फुल स्क्रीन में देखें

कुमार विश्वास से लेकर जावेद अख्तर तक, ये कवि एक शो के लिए चार्ज करते हैं इतने रुपये, जानें उनका नेटवर्थ

हमारे देश में कई महान कवि हैं, जिन्होंने अपनी कविताओं से दर्शकों का दिल जीत लिया. इन कवियों ने जीरो से शुरू कर अपने मेहनत के दम पर शौहरत हासिल की. आज हम इन्हीं में से कुछ कवि के नेटवर्थ के बारे में आपको बताएंगे.

कुमार विश्वास

हिंदी के सबसे मशहूर कवियों में से एक कुमार विश्वास किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. उनकी कविताओं का हर कोई दीवाना है. संघर्ष के दिनों में वह छोटे छोटे कवि सम्मेलनों में शामिल होकर चंद पैसे कमाते थे, हालांकि अब वह लैविश लाइफ जीते हैं. साल 2014 लोकसभा चुनाव के लिए दाखिल हलफनामे के मुताबिक, उनके पास 3.8 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है. कवि सम्मेलन में वह एक शो में 10 से 15 मिनट का 10 लाख तक चार्ज करते हैं.

मनोज मुंतशिर

बॉलीवुड के मशहूर लिरिक्स राइटर और स्क्रीन राइटर मनोज मुंतशिर की कविताओं की पूरी दुनिया दीवानी है. फोर्ब्स के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 62 मिलियन डॉलर है. मनोज एक कवि सम्मेलन का करीब 5-10 लाख तक चार्ज करते हैं.

आशुतोष राणा

आशुतोष राणा कवि के साथ-साथ एक बेहतरीन अभिनेता भी है. उनके बारे में एक दिलचस्प किस्सा है, जिसमें कहा जाता है कि उन्होंने अपनी पत्नी को कविता सुनाकर ही प्रपोज किया था. आशुतोष की नेटवर्थ लगभग 46 करोड़ रुपए है. कवि सम्मेलन का वह 1-5 लाख तक चार्ज करते हैं.

जावेद अख्तर

जावेद अख्तर करीब 5 दशकों से फिल्म और कविताएं लिख रहे हैं. अपनी कला के लिए वह कई बड़े सम्मान से नवाजे जा चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक सम्मेलन के लिए वह 10 से 15 लाख रुपए फीस लेते हैं. उनका नेटवर्थ 20 मिलियन के करीब है.

शैलेश लोढ़ा

शैलेश लोढ़ा कविताओं के मामले में काफी फेमस है, उन्हें कई कवि सम्मेलन में रौनक बढ़ाते हुए देखा गया है. शैलेश एक शो का करीब 1 लाख रुपये चार्ज करते थे. उनकी कुल संपत्ति 35 से 40 करोड़ रुपये बताई जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >