Vendhu Thanindhathu Kaadu: मनोज बाजपेयी ने फिल्म 'वेंधु थानिंधथु काडू' में दी अपनी आवाज,क्या आपने पहचाना?

वेंधु थानिंधथु काडू का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. की हिंदी डबिंग मनोज बाजपेयी ने की है. फिल्म अंग्रेजी में सब टाइटल के साथ इसको पैन इंडिया तमिल रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. यह फिल्म दुनिया भर में 15 सितंबर, 2022 को रिलीज हो रही है.

गौतम वासुदेव मेनन की एक्शन सागा ‘वेंधु थानिंधथु काडू’ (Vendhu Thanindhathu Kaadu) ने अपना हिंदी ट्रेलर रिलीज कर दिया है. इस ट्रेलर की हिंदी डबिंग मनोज बाजपेयी ने की है. जयमोहन की ओर से लिखित, फिल्म दलितों की जीत और दमदार एक्शन ड्रामा है. फिल्म में ए आर रहमान की ओर से एक शानदार साउंडट्रैक और थमराई के गीत हैं. फिल्म में अभिनेता, संगीत निर्देशक और फिल्म निर्देशक तिकड़ी तीसरी बार एक साथ काम कर रहे हैं.

मनोज बाजपेयी ने ट्रेलर में दिया दमदार आवाज

हिंदी दर्शकों के लिए फिल्म के ट्रेलर रिलीज पर, निर्देशक गौतम मेनन ने कहा, “हम अपने डिस्ट्रीब्यूटर के रूप में अनिल थडानी जैसे समझदार व्यक्ति को पाकर बेहद खुश हैं. अच्छे कंटेंट और सुझावों के लिए उनकी गहरी नजर ने हमें अपनी तमिल फिल्म को सबटाइटल के साथ हिंदी दर्शक तक ले जाने में मदद की है. हमें बहुत खुशी है कि मनोज बाजपेयी ने हमारे ट्रेलर के लिए अपनी दमदार आवाज दिया, जो फिल्म में इंट्रोडक्शन कराती है, जिसमे मुथु (एसटीआर के करैक्टर) से निर्माण होती है और जिस दुनिया में वह रहता है बाद में शासन करता है.

फिल्म के गाने हिंदी से तमिल तक होंगे पॉपुलर

मनोज बाजपेयी का एक्शन से भरपूर गैंगस्टर फिल्म के लिए बात करना उनके भीकू म्हात्रे (आरजीवी के सत्या से) करैक्टर के सलीके की तरह है. गौतम ने यह भी कहा, “वीटीके फिल्म का संगीत एक प्रमुख आकर्षण है, एआर रहमान ने हमारे ऑडियो लॉन्च पर लाइव प्रदर्शन किया और उनके साथ काम करना हमेशा एक उम्दा अनुभव रहा है. मुझे खुशी है कि उन्होंने अपने संगीत चार चांद लगा दिए. हमने मेन टाइटल ट्रैक को फिर से तैयार किया है, जो तमिल से हिंदी में सबसे लोकप्रिय गीत है और जल्द ही रिलीज़ किया जाएगा. यह गीत निश्चित रूप से तमिल में हिंदी में पॉपुलर होगा.”

Also Read: Brahmastra: ब्रह्मास्त्र ने वर्ल्ड वाइड कमाए 225 करोड़, अयान मुखर्जी बोले- थैंक्यू दर्शक इस प्यार के…
साउथ की फिल्में दुनिया भर में कर रही है शानदार प्रदर्शन

वेल्स इंटरनेशनल मिस्टर इशारी गणेश की ओर से अपनी मूल भाषा तमिल में निर्मित, फिल्म को हिंदी बेल्ट में प्रसिद्ध निर्माता और डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी (एए फिल्म्स) द्वारा डिस्ट्रीब्यूट किया गया है. फिल्म अंग्रेजी में सब टाइटल के साथ इसको पैन इंडिया तमिल रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. यह फिल्म दुनिया भर में 15 सितंबर, 2022 को रिलीज हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >