मनीष पॉल ने खरीदी चमचमाती कार, आप भी जानें इस लग्जरी सवारी की प्राइस

मल्टी टैलेंटेड स्टार मनीष पॉल अपनी जबरदस्त कॉमेडी के साथ-साथ बेहतरीन एक्टिंग के लिए भी जाने जाते हैं. अब कॉमेडियन ने एक लग्जरी गाड़ी खरीदी है, जिसकी कीमत लाखों में है.

मनीष पॉल अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं. कॉमेडी के साथ-साथ वह कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं.

Maniesh paul

हाल ही में, होस्ट से अभिनेता बने मनीष ने एक शानदार कार खरीदी है. जिसकी फोटोज उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की. बता दें कि मनीष के पास पहले से ही एक लग्जरी गाड़ी मर्सिडीज जीएलएस 400 है, जिसकी कीमत 1.29 करोड़ रुपये है.

Maniesh paul

मनीष पॉल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जिस लग्जरी कार की फोटो शेयर की है, वो और कोई नहीं बल्कि ग्रीन कलर की मिनी कपूर है. एक्टर अपनी नई कार के साथ पोज देते दिखाई दिए.

Maniesh paul

उनके साथ तसवीरों में उनकी पत्नी भी नजर आई. दोनों ने दूसरे को देखकर हंस रहे थे. इस पोस्ट को शेयर करते हुए कॉमेडियन ने लिखा, ‘और हमारा नया बेबी घर आ गया है!’

Maniesh paul

फैंस मनीष की सुपर कार को देखकर काफी खुश हैं. उन्होंने बधाई देते हुए लिखा, “बधाई हो… ये लग्जरी कार आपकी हुई.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”क्या बात है न्यू कार.” बता दें कि इस कपूर की कीमत 50 लाख रुपये है.

Maniesh paul

मनीष पॉल शोबिज इंडस्ट्री में एक पॉपुलर फेस हैं. टेलीविजन से लेकर फिल्मों और ओटीटी तक, उन्होंने सभी प्लेटफार्मों पर जबरदस्त काम किया है. डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स, झलक दिखला जा, इंडियन आइडल, नच बलिए, सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स 2020 जैसे कई रियलिटी शो को वो होस्ट कर चुके हैं.

Maniesh paul

फिल्मों की बात करें तो मनीष ‘मिकी वायरस’, ‘रणबंका’, ‘बा बा ब्लैक शीप’ और जुगजुग जीयो जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं. जुगजग जीयो में मनीष ने वरुण धवन, कियारा आडवाणी, नीतू कपूर और अनिल कपूर के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया.

Maniesh paul

पर्सनल लाइफ की बात करें तो मनीष पॉल ने 2007 में अपने बचपन के प्यार संयुक्ता पॉल से शादी की. कपल के दो प्यारे बच्चे हैं. एक बेटी 2011 में पैदा हुई और एक बेटा 2016 में पैदा हुआ.

Read Also- मनीष पॉल ने इस सीक्रेट डाइट से 4 महीनें में कम किया 15 किलो वजन, आप भी फॉलो करें ये टिप्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >