Malayalam OTT Releases: इस हफ्ते OTT पर मलयालम फिल्में और शोज की भरमार, जानिए क्या-क्या देखें

Malayalam OTT Releases: इस हफ्ते 13 से 19 अप्रैल OTT पर रिलीज हो रही मलयालम फिल्में और शोज की पूरी लिस्ट. जानिए कब और कहां देखें ये एंटरटेनिंग कंटेंट.

Malayalam OTT Releases: इस हफ्ते OTT पर एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज मिलने वाला है. मलयालम इंडस्ट्री से कई नई फिल्में और शोज आ रहे हैं, जो हर तरह के दर्शकों को पसंद आएंगे. चाहे आपको रोमांस पसंद हो, कॉमेडी या फिर थ्रिलर, यहां सब कुछ है. ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि आप इस हफ्ते क्या नया देख सकते हैं.

Youth – Netflix (16 अप्रैल 2026)

यह कहानी प्रवीण नाम के एक 10वीं क्लास के लड़के की है. उसे लगता है कि लाइफ में सबसे जरूरी चीज है सच्चा प्यार. वह अलग-अलग लड़कियों से दोस्ती करता है और सोचता है कि यही उसका सच्चा प्यार है. लेकिन हर बार उसका दिल टूट जाता है. धीरे-धीरे उसे समझ आता है कि प्यार सिर्फ फिल्म जैसा नहीं होता, बल्कि जिम्मेदारी और समझ भी जरूरी होती है.

Sambhavam Adhyayam Onnu – JioHotstar (15 अप्रैल 2026)

यह कहानी आनंद नाम के एक पुलिस ऑफिसर की है, जिसे सजा के तौर पर नई जगह भेजा जाता है. रास्ते में उसे एक एक्सीडेंट मिलता है और वह एक पुलिस वाले की जान बचाता है. फिर वह एक जंगल में फंस जाता है.

इसमें टाइम-लूप और मिस्ट्री का तड़का है, जो इसे और दिलचस्प बनाता है.

Aap Kaise Ho? – ManoramaMAX (15 अप्रैल 2026)

यह कहानी तीन दोस्तों की है जो एक बैचलर पार्टी प्लान करते हैं. शुरू में सब मजेदार होता है, लेकिन धीरे-धीरे सब कुछ बिगड़ जाता है. कुछ गलत फैसले और मजाक उन्हें मुश्किल में डाल देते हैं. अब उन्हें मिलकर अपनी गलती सुधारनी होती है.

इसमें हंसी के साथ दोस्ती की सच्चाई भी दिखाई गई है.

Comedy Cooks – JioHotstar (18 अप्रैल 2026)

यह एक कुकिंग शो है, लेकिन इसमें सिर्फ खाना ही नहीं, बहुत सारी कॉमेडी भी है. कंटेस्टेंट्स खाना बनाते हैं और साथ में मजेदार टास्क करते हैं.

कुल मिलाकर, इस हफ्ते OTT पर एंटरटेनमेंट की पूरी बारिश होने वाली है. अब बस अपनी पसंद का शो या फिल्म चुनिए और एंजॉय कीजिए.

यह भी पढ़ें: Assi OTT Release: अदालत में गूंजेगी इंसाफ की आवाज, अब OTT पर आ रही है ‘अस्सी’, जानिए कब और कहां देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >