मलयालम अभिनेता इनोसेंट का 75 वर्ष की उम्र में निधन, दुलकर सलमान-पृथ्वीराज जैसे सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

मलयाली अभिनेता इनोसेंट का रविवार को कोच्चि के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. पृथ्वीराज सुकुमारन, दुलकर सलमान, खुशबू सहित कई अन्य सेलेब्स ने अंतिम सम्मान देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया.

पूर्व सांसद एवं वयोवृद्ध मलयाली अभिनेता इनोसेंट का रविवार को कोच्चि के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. उन्होंने 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. इनोसेंट को तीन मार्च को कोच्चि के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्होंने रविवार रात करीब साढ़े दस बजे अंतिम सांस ली. पृथ्वीराज सुकुमारन, दुलकर सलमान, खुशबू सहित कई अन्य सेलेब्स ने अंतिम सम्मान देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया.

दुलकर सलमान सहित इन सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

अभिनेता इनोसेंट का यूं चले जाना सबके लिए किसी सदमें से कम नहीं था. पृथ्वीराज सुकुमारन, दुलारे सलमान, शशि थरूर, खुशबू सुंदर और कई अन्य हस्तियों ने इनोसेंट के परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया. 500 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके इनोसेंट ने लाफ्टर इन द कैंसर वार्ड नाम से एक किताब लिखी थी.

इनोसेंट का 75 वर्ष की उम्र में निधन

अस्पताल की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, ”इनोसेंट कोविड-19 से पीड़ित थे. उन्हें सांस लेने में तकलीफ की शिकायत थी और उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिससे उन्हें हृदयाघात हो गया.” विज्ञप्ति के अनुसार, इनोसेंट अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (सीसीयू) में भर्ती थे और उन्हें ‘ईसीएमओ सपोर्ट’ (एक्मो सपोर्ट) पर रखा गया था. बता दें कि एक्सट्राकॉर्पोरियल मेंब्रेन ऑक्सीजनेशन (ईसीएमओ) कार्डियोपल्मोनरी सपोर्ट का एक स्वरूप है, जिसमें मशीन का इस्तेमाल कर मरीज के शरीर से बाहर रक्त में ऑक्सीजन की मात्रा बनाए रखी जाती है.

Also Read: Bheed BO Collection Day 3: राजकुमार राव की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर टेके घुटने, वीकेंड पर कमाए इतने लाख
कैंसर की दी थी मात

अभिनेता से राजनेता बने इनोसेंट काफी समय से बीमार थे. कुछ वर्ष पहले वह कैंसर की चपेट में आ गए थे. हालांकि, 2015 में उन्होंने कैंसर को मात देने की जानकारी दी थी. इनोसेंट ने 1972 में नृत्यशाला के साथ अपनी शुरुआत की, जिसे एबी राज ने अभिनीत किया था. चार दशकों में, उन्होंने विविध भूमिकाएं निभाईं. वह विशेष रूप से अपनी हास्य भूमिकाओं के लिए जाने जाते थे. उन्हें आखिरी बार पृथ्वीराज सुकुमारन की कडुवा में देखा गया था. फहद फासिल की आने वाली फिल्म पाचुवुम अथभूथविलक्कुम उनकी आखिरी कुछ फिल्मों में से एक होगी. (भाषा इनपुट के साथ)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >