Malaika Arora: पिता की मौत के बाद मलाइका ने तोड़ी चुप्पी, किया पहला पोस्ट, बोलीं- सदमे में परिवार

मलाइका अरोड़ा ने अपने पिता अनिल मेहता के निधन के बाद एक भावुक पोस्ट लिखा है. मलाइका ने अपने पिता को अपना बेस्ट फ्रेंड बताया है. इस पोस्ट पर सेलेब्स से लेकर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के लिए बुधवार का दिन काफी मुश्किलों भरा रहा. एक्ट्रेस के पिता अनिल मेहता ने सुसाइड कर लिया. उनकी मौत की जांच मुंबई पुलिस कर रही है. वहीं, इस दुख की घड़ी में एक्ट्रेस को सांत्वना देने उनकी बीएफएफ करीना कपूर खान पहुंची. इसके अलावा सैफ अली खान, अनन्या पांडे, नेहा धूपिया और चंकी पांडे सहित कई स्टार्स भी उनके घर पहुंचे. अब एक्ट्रेस ने अपने पिता के निधन पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है.

मलाइका अरोड़ा ने अपने पिता के निधन पर क्या किया पोस्ट

मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, “हमें अपने डियर फादर अनिल मेहता के निधन की घोषणा करते हुए बहुत दुख हो रहा. वह एक जेंटल सोल, एक समर्पित दादा, एक प्यार पति और हमारे बेस्ट फ्रेंड थे. हमारा परिवार इस सदमे से शॉक में है और हम आपसे इस मुश्किल वक्त में मीडिया और शुभचिंतकों प्राइवेसी की रिकेवस्ट करते हैं. हम आपकी अंडरस्टैंडिंग और सपोर्ट की रिस्पेक्ट करते हैं.”

मलाइका अरोड़ा के पोस्ट पर यूजर्स क्या कर रहे कमेंट

मलाइका के पोस्ट पर सेलेब्स से लेकर यूजर्स हर कोई उन्हें हिम्मत देता दिख रहा है. सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ने लिखा, गहरी संवेदनाए. प्यार, शक्ति और प्रार्थनाएं भेज रहा हू. एक अन्य यजूर ने लिखा, प्यार और प्रार्थनाए. इसके अलावा एक यूजर ने लिखा, भगवान आपको हिम्मत दें. कई यूजर्स ने उसपर दिल टूटने वाला इमोजी बनाया.

वरुण धवन किस बात पर पैपराजी पर भड़के

वरुण धवन ने अपने इंस्टा स्टोरी पर मलाइका अरोड़ा के पिता के निधन पर शोक जताते हुए लिखा, ये सबसे असंवेदनशील बात है कि दुख मनाने वाले लोगों के चेहरों पर आप कैमरा लगा रहे हैं. जरा सोचें आप क्या कर रहे हैं या जब आप ऐसा करते हैं तो उनपर क्या बीतती है. मैं समझता हूं ये आपका काम है, लेकिन कभी-कभी इससे कोई दूसरा इंसान ठीक फील नहीं करता.”

Also Read- Malaika Arora Father Suicide: मलाइका की मां ने दर्ज कराया अपना बयान, बताया आखिर में हुआ था क्या

Also Read: Malaika Arora Father Suicide: मर्चेंट नेवी में थे अनिल अरोड़ा, मम्मी-पापा के तलाक के वक्त 11 साल की थी मलाइका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >