Malaika Arora Father Suicide: मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल ने छत से कूदकर की आत्महत्या

Malaika Arora Father Suicide: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने आत्महत्या कर ली है. उन्होंने एक इमारत से कूदकर अपनी जान दे दी.

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने आत्महत्या कर ली है. उन्होंने एक बिल्डिंग की छठी मंजिल से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. बांद्रा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई है. फिलहाल पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. एक्ट्रेस के एक्स हसबैंड अरबाज खान भी मौके पर पहुंचे है. बताया जा रहा था कि मलाइका के पिता काफी समय से बीमार चल रहे थे. पिछले साल जुलाई में अनिल अरोड़ा को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अभिनेत्री को उनकी मां जॉयस के साथ अस्पताल में देखा गया.

अनिल अरोड़ा के आत्महत्या को लेकर मुंबई पुलिस ने क्या कहा

मुंबई पुलिस के मुताबिक, उन्होंने मुंबई में अपने बांद्रा स्थित घर की छत से छलांग लगा दी. पुलिस अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घटना के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच शुरू की. हालांकि उन्होंने ऐसा क्यों किया, इसको लेकर पूछताछ जारी है. अनिल अरोड़ा काफी प्राइवेट इंसान थे, जो लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते थे. मलाइका के पिता इंडियन बॉर्डर टाउन फजिका के एक पंजाबी हिंदू थे, जो भारतीय मर्चेंट नेवी में काम करते थे. अपनी बेटी मलाइका के साथ उनका रिश्ता काफी गहरा था.

Also Read- अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में मलाइका अरोड़ा नहीं हुई शामिल, फैंस बोले- ब्रेकअप हो गया है क्या…

मलाइका के माता-पिता का हो चुका है तलाक

साल 2022 में, मलाइका अरोड़ा ने अपने बचपन के गोल्ड मोमेट्स के बारे में बात की थी. उन्होंने बताया कि शुरुआती दिनों में उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा था. उन्होंने याद किया कि कैसे वह केवल 11 साल की थीं, जब उनके माता-पिता, अनिल अरोड़ा और जॉयस पॉलीकार्प का तलाक हो गया था. मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री, मॉडल मलाइका अरोड़ा अपने डांस नंबरों के लिए काफी पॉपुलर हैं. उन्होंने छैया-छैया और मुन्नी बदनाम जैसे गानों में काम किया है.

Also Read- अर्जुन कपूर को भूल अब इस एक्टर के साथ दिखीं मलाइका अरोड़ा, एक्ट्रेस ने जान्हवी कपूर के भाई को ऐसे किया इग्नोर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >