क्या इस शख्स को डेट कर रही हैं मलाइका अरोड़ा? रोम में मना रही छुट्टियां

Malaika Arora BF: मलाइका अरोड़ा इन दिनों रोम में डायमंड मर्चेंट हर्ष मेहता संग छुट्टियां मना रही हैं. ट्रेवी फाउंटेन पर ली गयी दोनों की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं. बॉलीवुड इंडस्ट्री में अब नए अफेयर के चर्चे तेज हो गये हैं. जानिए हर्ष के बारे में…

Malaika Arora BF: बॉलीवुड में रिश्तों की खबरें अक्सर सुर्खियां बन जाती हैं, और इस बार चर्चा में हैं मलाइका अरोड़ा. अरबाज खान से तलाक और अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद अब उनका नाम एक नए शख्स के साथ जोड़ा जा रहा है. कहा जा रहा है कि मलाइका इन दिनों डायमंड मर्चेंट हर्ष मेहता के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं.

रोम में साथ नजर आए मलाइका और हर्ष

ट्रेवी फाउंटेन के पास क्लिक की गई मलाइका-हर्ष की तस्वीर

मलाइका अरोड़ा और हर्ष मेहता इन दिनों इटली के रोम में छुट्टियां मना रहे हैं. सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. खास तौर पर ट्रेवी फाउंटेन के पास क्लिक की गई उनकी फोटो ने फैंस का ध्यान खींच लिया है. तस्वीरों में मलाइका ओवरसाइज्ड ब्लैक ट्रेंच कोट में नजर आ रही हैं. मिनिमल मेकअप और कैजुअल स्टाइल में भी वह बेहद ग्लैमरस लग रही हैं. वहीं हर्ष मेहता ग्रे जैकेट में काफी स्मार्ट दिख रहे हैं. दोनों को साथ पोज देते देख फैंस के बीच रिश्ते की अटकलें और तेज हो गई हैं.

कौन हैं हर्ष मेहता?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर्ष मेहता एक डायमंड मर्चेंट हैं और सैंकस मैनेजमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर बताए जाते हैं. कुछ हफ्ते पहले दोनों को एक कॉन्सर्ट में भी साथ देखा गया था, जिसके बाद से ही डेटिंग की चर्चा शुरू हो गई थी. हालांकि, अब तक न तो मलाइका और न ही हर्ष ने इन खबरों की पुष्टि की है. मलाइका ने भी अपने सोशल मीडिया पर किसी नए रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है. फिलहाल, दोनों की रोम वेकेशन की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं और फैंस बेसब्री से किसी आधिकारिक बयान का इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढे़ं: ‘मैं सती-सावित्री नहीं हूं’, गोविंदा के अफेयर्स पर पत्नी सुनीता का बेबाक बयान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >