Main Woh Aur Fuji On OTT: 7 साल बाद फिर टकराए दो दिल, क्या मिलेगा अधूरे प्यार को दूसरा मौका? इस OTT पर देखें पूरी कहानी

Main Woh Aur Fuji On OTT: ‘मैं वो और फूजी’ में रिश्तों की असली समस्याएं, प्यार की गहराई और जिंदगी के बदलते फैसलों को बहुत आसान तरीके से दिखाया गया है. अगर आप एक इमोशनल और सच्ची लव स्टोरी देखना चाहते हैं, तो यह फिल्म आज Sony LIV पर रिलीज हो गई है.

Main Woh Aur Fuji On OTT: मराठी फिल्म ‘मैं वो और फूजी’ आज यानी 10 अप्रैल 2026 को OTT प्लेटफॉर्म Sony LIV पर रिलीज हो गई है. पहले यह फिल्म मुंबई और पुणे के कुछ सिनेमाघरों में थोड़े समय के लिए दिखाई गई थी, लेकिन अब इसे पूरे दुनिया के दर्शकों के लिए ऑनलाइन रिलीज कर दिया गया है. ऐसे में आइए अब फिल्म की कहानी और कास्ट के बारे में जानते हैं.

क्या है फिल्म की कहानी?

यह कहानी एक लड़का और लड़की की है, जो पुणे में मिलते हैं और धीरे-धीरे एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं. शुरुआत में उनका रिश्ता बहुत अच्छा चलता है, दोनों साथ में खुश रहते हैं और एक-दूसरे को समझते हैं. लेकिन समय के साथ उनके बीच समस्याएं आने लगती हैं. उनके सपने अलग हो जाते हैं, उम्मीदें बढ़ जाती हैं और छोटी-छोटी बातों पर झगड़े शुरू हो जाते हैं. शादी करें या लाइव-इन में रहें, इस एक फैसले को लेकर उनके बीच और ज्यादा तनाव बढ़ जाता है. इसी वजह से उनके रिश्ते में गुस्सा और दूरियां आ जाती हैं और आखिर में दोनों अलग हो जाते हैं.

समय बीत जाता है और जिंदगी आगे बढ़ती हुई लगती है. करीब 7 साल बाद, दोनों की मुलाकात फिर से जापान में Mount Fuji के पास होती है. अब दोनों पहले जैसे नहीं रहे, समय और हालात ने उन्हें बदल दिया है.

उनके बीच वो सारी बातें छुपी होती हैं, जो कभी कही नहीं गई थीं. अब उन्हें अपने पुराने रिश्ते, अधूरे प्यार और उन फैसलों का सामना करना पड़ता है, जो उन्होंने कभी लिए थे.

यह कहानी दिखाती है कि प्यार सिर्फ साथ रहने का नाम नहीं है, बल्कि समझ, समय और सही फैसलों का भी होता है.

कौन-कौन है फिल्म में?

इस फिल्म में ललित प्रभाकर, मृण्मयी गोडबोले, ओमप्रकाश शिंदे, नत्सुको फ़ूजी, फ़ुबिटो यमानो और कबीर जुली देवेन जैसे कलाकार नजर आते हैं. फिल्म को मोहित टकलकर ने डायरेक्ट किया है और इसे प्लाटून वन फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है.

यह भी पढ़ें: Friday OTT Releases: इस शुक्रवार बोरडम को कहें बाय‑बाय, देखें OTT पर धांसू फिल्में और वेब सीरीज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >