Maidaan OTT release: अजय देवगन की मैदान इस ओटीटी पर हुई रिलीज, नोट कर लें डेट-टाइम

Maidaan OTT release: अजय देवगन की फिल्म मैदान फाइनली ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है. फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. आप इस वीकेंड स्पोर्ट्स ड्रामा का मजा ले सकते हैं.

Maidaan OTT release: महान भारतीय फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम के जीवन पर आधारित फिल्म मैदान अप्रैल के महीने में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स का ढेर सारा प्यार मिला था.

Maidaan

हालांकि स्पोर्ट्स ड्रामा बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी. कई महीनों तक सिनेमाघरों में चलने के बाद, अब मैदान आखिरकार आज यानी 5 जून को ओटीटी पर रिलीज हो गई है.

Also Read-Bigg Boss OTT 3 का नया प्रोमो आउट, सलमान खान नहीं, बल्कि यह स्टार इस सीजन में कंटेस्टेंट्स की लगाएगा क्लास

अगर आपने अभी तक ये फिल्म नहीं देखी है, तो इस वीकेंड इसका लुत्फ उठा सकते हैं. दरअसल अमेजन प्राइम वीडियो पर अजय देवगन की फिल्म स्ट्रीम हो रही है.

अमेजन प्राइम वीडियो ने मैदान की ओटीटी रिलीज अनाउंस करते हुए एक पोस्टर शेयर किया, जिसके कैप्शन में लिखा था, “फुटबॉल में भारत के सबसे बेहतरीन समय की अभूतपूर्व कहानी.”

Javed akhtar on maidaan success

बता दें कि यह फिल्म दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में देखी जा सकती है. मैदान महान फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम के नेतृत्व में 1952 से 1962 तक भारतीय फुटबॉल के स्वर्ण युग पर प्रकाश डालता है.

Also Read-OTT Releases This Week: गर्मी की वजह से नहीं जा पा रहे हैं बाहर, तो वीकेंड में देख डालें ये नई रिलीज फिल्में और वेब सीरीज

Maidaan ott release

नव स्वतंत्र भारत की बैकग्राउंड पर आधारित यह फिल्म एक फुटबॉल टीम बनाने और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व करने में रहीम की चुनौतियों को दर्शाती है.

Maidaan ott release

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक अमित शर्मा ने मैदान का निर्देशन किया है. फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने अरुणव जॉय सेनगुप्ता और आकाश चावला के साथ स्पोर्ट्स ड्रामा का सह-निर्माण किया है.

Maidaan ott release

मैदान से पहले, अजय देवगन को हॉरर फिल्म शैतान में देखा गया था, फिल्म इसी साल मार्च में रिलीज हुई थी. अजय अब सिंघम अगेन, औरों में कहां दम था, रेड 2 और दे दे प्यार दे 2 की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं.

Also Read- Maidaan Box Office Collection: अजय देवगन की ‘मैदान’ ने पकड़ी वीकेंड पर रफ्तार, जानें टोटल कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >