Maidaan: जावेद अख्तर ने फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हम में से ज्यादातर लोग नहीं…

Maidaan: अजय देवगन की फिल्म मैदान ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स का ढेर सारा प्यार मिला है. अब जावेद अख्तर ने मूवी की सफलता पर चुप्पी तोड़ी है.

Maidaan: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन स्टारर ‘मैदान’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. यह फिल्म फुटबॉल कोच सैय्यद अब्दुल रहीम के जीवन पर आधारित है और इसका निर्देशन अमित शर्मा ने किया है. फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स का भी ढेर सारा प्यार मिल रहा है. मैदान की तारीफ करते हुए एक यूजर ने लिखा, “#मैदान रिव्यू… भारतीय फुटबॉल इतिहास पर बनी शानदार फिल्म… क्लाइमेक्स पर दर्शक तालियां बजाते हुए जयकार लगा रहे हैं. अजय देवगन की एक्टिंग जबरदस्त है, ये मूवी आपको इमोशनल कर देगी. बीते दिनों बॉलीवुड स्टार्स के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी. जिसमें सभी ने बायोपिक फिल्म की जमकर तारीफ की. अब जावेद अख्तर ने फिल्म की सफलता पर चुप्पी तोड़ी है.


जावेद अख्तर ने फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी
हाल ही में, लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने मैदान फिल्म पर राय साझा की है. उन्होंने एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर अजय देवगन, निर्माता बोनी कपूर और निर्देशक अमित शर्मा को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने अजय की एक्टिंग की जमकर तारीफ की. जावेद अख्तर ने लिखा, ”मैंने ‘मैदान’ देखी… यह एक सच्ची कहानी है, जो हर भारतीय को हमारी कुछ राष्ट्रीय उपलब्धियों पर गर्व करेगी, जिनके बारे में दुर्भाग्य से हममें से ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं… अवश्य देखना चाहिए.”

Javed Akhtar Post


मैदान की स्क्रीनिंग में पहुंचे थे ये सेलेब्स
गौरतलब है कि हाल ही में मुंबई में आयोजित फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में जावेद अख्तर भी शामिल हुए थे. वह अपनी पत्नी शबाना आजमी के साथ इस इवेंट में शामिल हुए और बोनी कपूर के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं. स्क्रीनिंग में मौजूद अन्य गेस्ट में जान्हवी कपूर, अर्जुन कपूर, सनी कौशल, सान्या मल्होत्रा, पूजा हेगड़े शामिल थे.

अजय देवगन स्टारर मैदान के बारे में
अजय देवगन के साथ, फिल्म के कलाकारों में प्रियामणि, गजराज राव और बंगाली अभिनेता रुद्रनील घोष प्रमुख भूमिकाओं में हैं. फ्रेश लाइम फिल्म्स के सहयोग से जी स्टूडियोज और बेव्यू प्रोजेक्ट्स द्वारा प्रस्तुत, यह सच्ची कहानी अमित रविंदरनाथ शर्मा द्वारा निर्देशित है. जी स्टूडियोज, बोनी कपूर, अरुणव जॉय सेनगुप्ता और आकाश चावला द्वारा निर्मित, मैदान ईद पर आपको परफेक्ट एंटरटेनमेंट देगी. बॉक्स ऑफिस पर मैदान की टक्कर एक्शन से भरपूर फिल्म बड़े मियां छोटे मियां से हुई है. अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, पृथ्वीराज सुकुमारन, मानुषी छिल्लर, अलाया एफ, सोनाक्षी सिन्हा और रोनित रॉय हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >