आशा भोसले की पोती जनाई भोसले को नहीं इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे क्रिकेटर मोहम्मद सिराज? जानें पूरी बात

मोहम्मद सिराज और माहिरा शर्मा को लेकर खबर आ रही है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि माहिरा की मां ने इसपर पूरी सच्चाई बताई है. माहिरा, सलमान खान के शो बिग बॉस में नजर आ चुकी हैें.

टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 13 की फेम माहिरा शर्मा इस समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है. सोसल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही है कि माहिरा और भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. माहिरा और सिराज की डेटिंग अफवाहों ने साल 2024 में तूल पकड़ा था, जब क्रिकेटर ने एक्ट्रेस की तसवीरें इंस्टाग्राम पर लाइक किया था. हालांकि माहिरा की मां सानिया शर्मा ने अफवाहों को खारिज कर दिया और कहा कि उनकी बेटी एक सेलिब्रिटी है और इस वजह से लोग उसका नाम किसी से भी जोड़ देते हैं.

माहिरा शर्मा और मोहम्मद सिराज के डेटिंग की उड़ रही अफवाह

माहिरा शर्मा और मोहम्मद सिराज के डेटिंग की खबरें सोशल मीडिया पर चल रही है. ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों रोमांटिक रूप से जुड़े हुए हैं. कपल के एक करीबी सूत्र ने बताया कि दोनों एक-दूसरे को जान रहे हैं और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को फॉलो कर रहे हैं. एक्ट्रेस की मां सानिया शर्मा ने टाइम्स नाउ को कहा, वॉट? ये क्या बोल रहे है आप. ऐसा कुछ भी नहीं है. लोग तो कुछ भी बोलते है. अभी मेरी बेटी सेलिब्रिटीहै तो आप लोग अपना मुंह खोलकर किसी से भी उसका नाम जोड़ देंगे, तो हम क्या उसे मान ले. यह खबर पूरी तरह से झूठ है.

मोहम्मद सिराज का नाम जनाई भोसले के साथ जुड़ा था

कुछ दिन पहले क्रिकेटर मोहम्मद सिराज और सिंगर आशा भोसले की पोती और सिंगर जनाई भोसले के रिलेशनशिप को लेकर अफवाह उड़ी थी. दोनों के डेटिंग की तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. ये तसवीर जनाई के 23वें जन्मदिन की थी, जिसमें दोनों एक-दूसरे की आंखों में देख रहे थे. हालांकि सोशल मीडिया पर अफवाहें वायरल होने के बाद दोनों ने इसपर सफाई दी. जनाई ने बताया कि वह उसके भाई है और सिराज ने भी साफ कर दिया कि उनके बीच भाई-बहन का रिश्ता है.

यह भी पढ़ें- आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने क्रिकेटर मोहम्मद सिराज संग रिलेशनशिप की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, फोटो शेयर कर बताया सच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >