टीवी की मशहूर एक्ट्रेस माही विज और जय भानुशाली की बेटी तारा अपनी क्यूटनेस से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. एक्ट्रेस की तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. ऑडियंस नन्हीं तारा के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं. हाल ही में कियारा आडवाणी ने भी खुलासा किया था कि वह तारा की फैन है. एक्ट्रेस ने कहा था कि जब भी वह उदास होती है, तो तारा की वीडियोज देखकर अपना मूड ठीक करती हैं. अब उनकी मॉम माही विज ने बेटी को लेकर कई बाते की हैं.
माही विज ने पेरेटिंग पर कही ये बात
माही विज से जब ईटाइम्स ने तारा की पेरेटिंग को लेकर सवाल किया गया, उसपर एक्ट्रेस ने कहा, वह उनकी बेटी तारा की सबसे बड़ी सपोर्टर हैं. अभिनेत्री ने कहा कि उनका बच्चा बहुत कम उम्र से ही खुद की देखभाल करना जानता है. तारा ने न केवल अपना खाना खुद खाना शुरू किया, बल्कि अपने माता-पिता की मदद के बिना खुद को पॉटी-ट्रेन भी किया. माही की बेटी तारा तीन साल की है.
https://www.instagram.com/p/CeF9HdfNn_d/
तारा को आत्मनिर्भर बनाना चाहती हैं माही
तारा को आत्मनिर्भर बनाने पर माही ने कहा, “मुझे और उनके पिता को खुद खाते हुए देखकर उसने खुद खाना शुरू कर दिया. मैंने उसे यह कभी नहीं सिखाया. जब भी उसे जाना होता, वह अपने आप ही वॉशरूम में चली जाती थी. आप कह सकते हैं कि उन्होंने खुद पॉटी-ट्रेनिंग की है. डायपर न पहनने का भी चॉयस उनका ही है.” माही का कहना है कि वह ‘टिपिकल मां’ नहीं हैं, जो अपने बच्चे को ‘बातें’ करवाएं.
https://www.instagram.com/p/CdXqvQBv6We/
तारा खुद से करती हैं चीजे
तारा को लेकर आगे माही विज ने कहा कि वह चाहती है कि उनकी बेटी ‘खुद से सीखे’. वह शेयर करती है कि वह अपनी बेटी को यह तय करने देती है कि वह अपना समय कैसे बिताना चाहती है. “अगर वह मुझसे कहती है ‘मम्मा मुझे कलर लगाना है, तो मैंने उसे ऐसा करने दिया. अगर वह कहती है कि उसे कुछ खाना है, तो मैं उसे दे देती हूं, ” अभिनेत्री ने यह भी कहा कि वह अपनी बेटी को उतनी ही आजादी देती हैं, जितनी तीन साल की बच्ची को दी जानी चाहिए.
https://www.instagram.com/p/CdQcIhEqsPC/
तारा है सोशल मीडिया स्टार
आपको बता दें कि माही विज और उनके पति जय भानुशाली ने साल 2019 में तारा का स्वागत किया. तारा की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं. फैंस उनकी क्यूटनेस के फैन है. हाल ही में बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में तारा को सलमान खान के साथ एंजॉय करते देखा गया था.
