Mahesh Babu Net Worth: करोड़ों की शोहरत के मालिक है महेश बाबू, मनी लॉड्रिंग केस को लेकर चर्चा तेज

Mahesh Babu Net Worth: साउथ इंडस्ट्री के प्रिंस कहे जाने वाले महेश बाबू को ED की तरफ से समन भेजा गया है, जिसके लिए उन्हें 27 अप्रैल 2025 को हैदराबाद ED ऑफिस में हाजिर होना है. इस बीच आइए उनकी नेट वर्थ पर एक नजर डालते हैं.

Mahesh Babu Net Worth: साउथ के हैंडसम हंक और पॉपुलर सुपरस्टार महेश बाबू इन दिनों अपनी और एसएस राजामौली की फिल्म SSMB29 को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बीच अब उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं. दरअसल, 27 अप्रैल 2025 को महेश बाबू के खिलाफ ED की तरफ से समन भेजा गया है, जिसके अनुसार एक्टर को रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स का प्रचार करने की वजह से हैदराबाद ED ऑफिस में पेश होने के लिए गया है. ऐसे में आइए पुरे मामले और एक्टर की करोड़ों की नेट वर्थ पर एक नजर डालते हैं.

क्यों भेजा गया महेश बाबू को समन?

मीडिया रिपोर्ट् के मुताबिक, महेश बाबू को साई सूर्या डेवलपर्स के ऐड के लिए 5.9 करोड़ रूपए मिले थे, जिसमें से आधिकारिक बैंकिंग चैनलों के जरिए 3.4 करोड़ रूपए और कथित तौर पर नकद में 2.5 करोड़ रूपए दिए गए थे. अब इसी वजह से महेश बाबू को ईडी ने समन भेजा है.

महेश बाबू की नेट वर्थ

साउथ सिनेमा के प्रिंस कहे जाने वाले महेश बाबू अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने उदार दिल के लिए भी जाने जाते हैं. वह अपनी सालाना कमाई से 30 पर्सेंट हिस्सा दान दे देते हैं. साथ ही उन्होंने दो गांव गोद भी लिए हैं।, जहां की बिजली-पानी से लेकर लोगों की सभी जरूरतों की जिम्मेदारी महेश बाबू ही उठाते हैं. अब संपत्ति की बात करें तो महेश बाबू की कुल नेट वर्थ 350 करोड़ रूपए है. उनकी हर साल कमाई 30 करोड़ रुपये कमाई हो जाती है.

एक फिल्म के लिए करोड़ों में फीस

महेश बाबू का जुबली हिल्स में एक लग्जरी बंगला भी है, जिसकी कीमत 30 करोड़ रुपये है. इसके अलावा उनका बेंगलुरु में भी लग्जरी घर है. एक्टर की मोटी कमाई फिल्मों से होती है, जिसके लिए वह करीब 60-80 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. इसके बाद ब्रांड एंडोर्समेंट्स से भी उनकी करोड़ों रुपये की कमाई हो जाती है. एक्टर एक विज्ञापन के लिए 10 करोड़ रुपये फीस चार्ज करते हैं.

सिनेमा हॉल के मालिक

महेश बाबू हैदराबाद में स्थित एक सिनेमा हॉल के ओनर भी हैं, जिसे उन्होंने साल 2018 में खरीदा था. इस थिएटर का नाम AMD Cinemas है. इसके अलावा एक्टर पत्नी नमृता शिरोडकर के साथ हैदराबाद में ‘मिनरवा कॉफी शॉप’ नाम का एक रेस्टोरेंट भी चलाते हैं.

यह भी पढ़े: Kesari 2 Vs Jaat Box Office Collection: मंडे टेस्ट में किसने मारी बाजी और किसका हुआ बंटाधार? देखें बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >