Maharani 2 Teaser: ‘महारानी 2’ का टीजर आया सामने, हुमा कुरैशी ने अपनी एक्टिंग से फैंस को किया इंप्रेस

वेब सीरीज महामारी 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इसमें हुमा कुरैशी है और इसमें वो रानी भारती का रोल निभा रही है. बता दें कि इसका पहला पार्ट साल 2020 में रिलीज हुआ था.

Maharani Season 2 Teaser: हुमा कुरैशी एक बार फिर से महारानी बनकर लौट रही है. जी हां, वेब सीरीज महामारी 2 का टीजर रिलीज हो गया है. इस राजनीतिक ड्रामा में रानी भारती अपने पति के आमने-सामने दिखेंगी. हालांकि टीजर के साथ इसके रिलीज डेट के बारे में नहीं बताया गया. हुमा के अलावा इसमें सोहम शाह, अमित सियाल, विनीत कुमार, कनी कस्तूरी, अनुजा साठे नजर आएंगे. रवींद्र गौतम द्वारा निर्देशित इस सीरीज को देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक है. इसका पहला पार्ट साल 2020 में रिलीज हुआ था और इस सीरीज को दर्शकों से काफी प्यार मिला था. इसमें हुमा रानी भारती के रोल में दिखी और उनके पति का रोल सोहम शाह ने निभाया. बता दें कि सोनीलिव पर जल्द ही दूसरे सीज़न की स्ट्रीमिंग शुरू होगी.

Also Read: राजकुमार-पत्रलेखा की मेहंदी सेरेमनी के लिए पहुंचीं हुमा कुरैशी, इस खूबसूरत शहर में कपल करेंगे कल शादी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >